{"_id":"5a6d9c3c4f1c1b92268b6de4","slug":"girl-affair-with-her-neighbour-in-sultanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के प्यार में पागल थी लड़की, शादी से एक हफ्ते पहले कर डाला ऐसा काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी के प्यार में पागल थी लड़की, शादी से एक हफ्ते पहले कर डाला ऐसा काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Sun, 28 Jan 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
marriage
पड़ोसी के प्यार में पागल एक लड़की ने शादी से एक हफ्ते पहले ही ऐसा कदम उठाया, कि परिजन बस देखते ही रह गए।
विज्ञापन
सुल्तानपुर के एक गांव की युवती शादी से एक सप्ताह पहले ही प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसके बाद भी युवती का पता नहीं लग सका। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
Trending Videos
दोनों सगी बहनों की शादी होनी थी अगले महीने
demo pic
भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी दो सगी बहनों की शादी अगले महीने फरवरी में होनी थी। बताया गया कि दोनों में बड़ी बहन का अपने पड़ोसी युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन युवती की मर्जी के खिलाफ उसके परिजनों ने उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया।
साथ ही शादी की तारीख रखने के बाद शादी का लग्न भिजवाने की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन लग्न जाने से पहले ही युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती को घर से गायब देख पहले तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन उसका कही कोई पता नहीं लगा। इस पर परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।