फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gharwali and Kumaon bhasha diwas in uttarakhand on 1st and 2nd september

उत्तराखंड में एक सितंबर को कुमाऊंनी और दो को मनाया जाएगा गढ़वाली भाषा दिवस

Sat, 25 Aug 2018 11:16 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 25 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
Gharwali and Kumaon bhasha diwas in uttarakhand on 1st and 2nd september
uttarakhand

प्रदेश में एक सितंबर को कुमाऊंनी और दो को गढ़वाली भाषा दिवस मनाया जाएगा। पर्वतीय राज्य मंच की ओर से दोनों भाषाओं को सम्मान दिलाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जाएगा। मंच ने सभी प्रदेशवासियों से भी अपने अपने स्तर पर भाषा दिवस मनाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


शनिवार को प्रेस क्लब में मंच के संस्थापक और आंचलिक फिल्मकार अनुज जोशी ने बताया कि अलग राज्य आंदोलन के दौरान एक सितंबर को खटीमा और दो सितंबर को मसूरी में राज्य के कई लोगों ने शहादत दी थी। राज्य की बोली, भाषा और सांस्कृतिक पहचान के लिए जो आंदोलन हुआ, उसने एक उत्तराखंड का संदेश दिया था। इस दिन और शहीदों को याद करने के लिए मंच की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक सितंबर को देहरादून और दो को मसूरी में भाषा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


फिल्म कलाकार गंभीर सिंह जयाड़ा ने सरकार से एक सितंबर को कुमाऊंनी और दो सितंबर को गढ़वाली भाषा दिवस घोषित करने करने की मांग की। महासचिव गिरीश सनवाल ने कहा कि प्रदेश में कभी लोक भाषाओं के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए काम नहीं किया गया। उत्तराखंड देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां स्कूली पाठ्यक्रम में स्थानीय बोली भाषा शामिल नहीं है। उन्होंने स्कूली पाठ्यक्रम में गढ़वाली व कुमाऊंनी भाषा को शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जितेंद्र पंवार, मीना बिष्ट, मोहित कुमार, अब्बू रावत, सोहन चौहान, विजय शर्मा, हरीश मेहरा, हरेंद्र खत्री, अभिषेक मेंदोला, शैलेंद्र पटवाल, गोविंद नेगी समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed