फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Get the certificate made in the camp and apply together

Dehradun News: बहुउद्देशीय शिविर में प्रमाणपत्र बनवाकर साथ-साथ करवाएं आवेदन

Tue, 25 Mar 2025 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Get the certificate made in the camp and apply together
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर विकासनगर में 28 मार्च को होने वाले बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रशासन सुनिश्चित करे कि सभी विभागों के स्टॉल शिविर में लगाए जाएं। सभी प्रमाणपत्र एक ही स्थान पर बनाकर लोगों को साथ के साथ योजनाओं और समाज कल्याण की पेंशन के लिए आवेदन करवाएं।
विज्ञापन


सोमवार को विकासनगर ब्लॉक सभागार में विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचा रही है। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर सभी ब्लॉक में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक शिविर का लाभ पहुंचना चाहिए। उन्होंने एसडीएम विनोद कुमार से कहा कि वाहनों के माध्यम से विधानसभा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अनाउंसमेंट कर लोगों को शिविर की जानकारी दी जाए। कहा कि ग्राम प्रशासक, सभासद और भाजपा कार्यकर्ता की भी जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक लोगों को शिविर की जानकारी दें।
विज्ञापन


विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने एसडीएम से कहा कि शिविर में आय, निवास, जाति, दिव्यांग प्रमाणपत्र और परिवार रजिस्ट्रर की नकल जारी करने की व्यवस्था की जाए। आधार कार्ड बनाने और संशोधन कार्य के लिए शिविर में स्टॉल होना चाहिए। उद्यान और कृषि विभाग के स्टॉल पर योजनाओं की जानकारी देने के साथ बीज, कीटनाशक, खाद और कृषि उपकरण का वितरण भी होना है। विभाग खासकर जैविक कीटनाशक और खाद के प्रति लोगों को जागरूक करेंं। पावर वीडर जैसे आधुनिक कृषि उपकरण भी प्रदर्शन में लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से भी बीपीएल परिवारों के लिए कनेक्शन की योजना की जानकारी देने के लिए शिविर में स्टॉल लगाना है। नगर पालिका को सफाई, पेयजल विभाग को पानी के कैंपर और पेयजल टैंक की व्यवस्था करनी है। अधिक से अधिक स्टॉल लगाने के लिए बड़े स्थान का चयन करें। विधायक ने कहा आसाराम वैदिक इंटर कॉलेज में शिविर का आयोजन किया जा सकता है।

सभासद विनोद कश्यप ने वर्ष 2022 के शासनादेश के अनुसार शहरी क्षेत्र में 100 रुपये में पेयजल कनेक्शन लेने में लोगों को हो रही परेशानी की बात बताई। विधायक ने सहायक अभियंता जलसंस्थान को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। उरेडा की ओर से लगाए जा रहे सौर ऊर्जा संयंत्रों की सब्सिडी न मिलने की समस्या को भी उठाया गया। विधायक ने कहा कि इसके लिए विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। विधायक ने सहायक अभियंता से पूछा कि पेरी अर्बन योजना के बढ़े हुए बिलों की समस्या को दूर कर दिया गया है। सहायक अभियंता ने बताया कि 70 फीसदी बिलों का संशोधन कर दिया गया।


बैठक में सीओ विकासनगर बीएल शाह, सीएमएस उप जिला अस्पताल डॉ. प्रदीप चौहान, एआरटीओ प्रशासन मनीष तिवारी, ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, विकासनगर शहर मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, हरबर्टपुर मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा, विकासनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, सभासद मेघश्याम शर्मा, विनोद कश्यप, नीरज थापा, सुबीर दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed