फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand temperature Update Monday was the hottest day of the season in Pachwadoon

Dehradun: गर्मी के सीजन की शुरुआत में ही चढ़ने लगा पारा, पछवादून में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

Tue, 19 Mar 2024 02:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 19 Mar 2024 02:05 PM IST
सार

मार्च में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई में सुबह 7:30 बजे ही चटक धूप निकल आई। दोपहर 12.00 बजे सूरज के आसमान चढ़ते ही तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया

विज्ञापन
Uttarakhand temperature Update Monday was the hottest day of the season in Pachwadoon
गर्मी, देहरादून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी के सीजन की शुरुआत में ही पारा चढ़ने लग गया है। आमतौर में पछवादून में मार्च में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, लेकिन सोमवार को 32 डिग्री तक पहुंच गया। तेज धूप के बीच तापमान बढ़ने से लोगों को मई-जून में पड़ने वाली गर्मी जैसा एहसास हुआ।

विज्ञापन


मार्च के अंतिम सप्ताह तक तापमान में और अधिक बढ़ोत्तरी के आसार बन रहे हैं। मार्च में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई में सुबह 7:30 बजे ही चटक धूप निकल आई। दोपहर 12.00 बजे सूरज के आसमान चढ़ते ही तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी इतनी बढ़ गई कि लोगों को धूप चुभने लगी।
विज्ञापन


शाम पांच बजे तापमान केवल एक डिग्री सेल्सियस कम हुआ। बीते 10 साल में पछवादून क्षेत्र में मार्च के महीने में सबसे अधिक तापमान वर्ष 2021 में 36 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, 28 मार्च 1892 में अब तक का रिकार्ड 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। अगर यही स्थिति रही तो इस बार तापमान का चार साल पुराना रिकार्ड टूट सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...लोकसभा चुनाव 2024: उत्तराखंड में ऐसी है तैयारी... 210 उड़नदस्ते, हर तरफ तिसरी आंख की नजर


तापमान में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में बढोत्तरी हुई है। मौसम में परिवर्तन के साथ तापमान में बढोत्तरी होती है। -डॉ. बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादूनI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed