फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand 210 flying squads across state cctv installed many places

लोकसभा चुनाव 2024: उत्तराखंड में ऐसी है तैयारी... 210 उड़नदस्ते, हर तरफ तिसरी आंख की नजर

Mon, 18 Mar 2024 09:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Mar 2024 09:55 PM IST
सार

आम चुनावों को लेकर पुलिस-प्रशासन की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लगातार चेकपोस्ट पर चेकिंग, निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand 210 flying squads across state cctv installed many places
एपी अंशुमान, एडीजी कानून व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव के दौरान धन, मादक पदार्थ और अन्य गैरकानूनी चीजों की आवाजाही पर रखने के लिए 210 उड़नदस्ते बनाए गए हैं। इन दस्तों में पांच पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। इसके अलावा, प्रदेश की 93 चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं, जबकि 30 चेकपोस्ट व स्थान ऐसे हैं, जिन्हें सीसीटीवी कैमरे से कवर नहीं किया जा सकता। ऐसे में इन स्थानों पर संबंधित प्रशासन ड्रोन कैमरों से निगरानी करेगा।

विज्ञापन


आम चुनावों को लेकर पुलिस-प्रशासन की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लगातार चेकपोस्ट पर चेकिंग, निगरानी की जा रही है। प्रदेश में अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय बॉर्डर चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में पुलिस और स्थानीय प्रशासन की ओर से कुल 93 चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। कुछेक चेकपोस्ट बाकी हैं, जिन पर कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


Lok Sabha Elections: अनिल बलूनी ने कोटद्वार में निकाला भव्य रोड शो, उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कैमरों से हर वाहन की चेकिंग और अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन उड़नदस्ते इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इनमें दरोगा व अपर उपनिरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, नकदी की आवाजाही पर नजर रखने के लिए बैंकों से भी संपर्क किया जा रहा है। बॉर्डर चेकपोस्ट, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर आयकर विभाग की टीमें भी तैनात हो चुकी हैं।

पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय की ओर से वन क्षेत्र और दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी करने के निर्देश दिए थे। हाल में हुए सर्वे के मुताबिक, चेकपोस्ट के आसपास के ऐसे 30 क्षेत्र हैं, जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना संभव नहीं है। ऐसे में यहां पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

पुलिस विभाग की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। लगातार मीटिंग कर अफसरों को निर्देशित किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से चेकपोस्ट पर निगरानी की जा रही है। ड्रोन कैमरों को भी दुर्गम क्षेत्रों में प्रशिक्षित पायलटों के साथ तैनात किया जा चुका है। 
- एपी अंशुमान, एडीजी कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed