फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   General provident fund rules change 

सामान्य PF प्रणाली में हुए बड़े बदलाव, सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे कईं फायदे

Fri, 12 May 2017 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 May 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
General provident fund rules change 

प्रदेश मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को सामान्य भविष्य निधि नियमावली 2006 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इन संशोधनों के लागू होने पर प्रदेश सरकार की सेवा से जुड़े करीब दो लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, नियमावली में आश्रित की परिभाषा में माता-पिता को भी शामिल कर दिया गया है। यानी जिन लोकसेवकों (अभिदाताओं) पर माता-पिता भी पूर्ण रूप से निर्भर हैं, उन्हें भी आश्रित श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: आख‌‌िरी पलों में न‌िर्भया ने अपनी माँ से जो बाते कहीं, वो आपको भी अंदर तक ह‌िला देंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अभी तक इसमें पूर्णरूप से आश्रित भाई और बहन ही शामिल थे। मानकों में दूसरा बड़ा बदलाव जीपीएफ के आहरण के संबंध में है। अभी तक जीपीएफ निकालने के लिए 12 साल की सेवा की शर्त थी, जिसे घटाकर 10 साल कर दिया गया है।

आश्रित परिवार के सदस्य की हाईस्कूल से ऊपर शैक्षिक, प्राविधिक, व्यावसायिक शिक्षा के लिए निर्धारित सीमा के हिसाब से जीपीएफ राशि आहरित की जा सकेगी। 

ये संशोधन भी हुआ

General provident fund rules change 

अभी तक तीन महीने का वेतन या खाते में जमा धनराशि का पचास फीसदी राशि में से जो भी कम हो, का आहरण होता था। अब अभिदाता छह महीने के वेतन के बराबर राशि आहरित कर सकेगा।

बड़े कार्यों मसलन, भूमि, आवास, फ्लैट खरीदने या उनका निर्माण करने अथवा पुराने मकान का जीर्णोद्धार करने के लिए भी जीपीएफ आहरण की सेवा अवधि को तीन साल कम किया गया है। अब इस उद्देश्य से 15 वर्ष के स्थान पर 12 वर्ष की सेवा में जीपीएफ राशि आहरित हो सकेगी। 

पढ़ें: UP के सीएम योगी आद‌ित्यनाथ के बारे में ऐसा सोचते हैं उनके माता-प‌िता 

अभी सेवानिवृत्ति से पहले जीपीएफ की 90 फीसदी की राशि का भुगतान हो जाने की प्रक्रिया है। अवशेष 10 फीसदी राशि का भुगतान एजी की संस्तुति के बाद जारी होता है। इस प्रक्रिया में समय लग रहा था। अब एजी को यह प्रस्ताव सेवानिवृत्ति से छह महीने पहले भेज दिया जाएगा। अभी तक तीन महीने पहले प्रस्ताव भेजने का प्रावधान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed