फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gave more than three quintals of fake silver and took away

Dehradun News: सराफ को तीन कुंतल नकली चांदी देकर ठग ले गया 26 लाख का सोना

Mon, 05 Aug 2024 04:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Gave more than three quintals of fake silver and took away
Iधामावाला बाजार स्थित निरंकारी ज्वेलर्स के साथ हुई ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमाI
विज्ञापन




धामावाला बाजार के एक सराफ को ठग लिया। ठग ने उन्हें तीन कुंतल से ज्यादा नकली चांदी दी और उनसे 26 लाख रुपये से अधिक का सोना ले गया। चांदी की असलियत जब पता चली तब से ठग का फोन बंद है। अब ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कराया है।



घटना को लेकर विशू लुथरा निवासी एकता विहार सहस्रधारा रोड ने शिकायत की है। उनकी धामावाला बाजार में निरंकारी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 17 जून को उन्हें एक व्यक्ति ने अपने दो नंबरों से बारी-बारी से फोन किए। फोन पर उसने बताया कि उसके पास 330.432 किलोग्राम चांदी है, जिसे वह बेचना चाहता है। विशू लुथरा को उसकी बातों पर विश्वास हो गया। उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति को उसी दिन अपनी दुकान पर बुला लिया। व्यक्ति अपने साथ यह चांदी लेकर आया था। प्रथमदृष्टया चांदी बिल्कुल असली जैसी लग रही थी। सराफ ने इसकी प्राथमिक जांच की और संतुष्ट हो गया। उस दिन की दर के आधार पर चांदी की कीमत करीब 26.70 लाख रुपये पाई गई।
विज्ञापन




मगर यह रकम विशू लुथरा के खाते में नहीं थी। ऐसे में उन्होंने चांदी लेकर आए व्यक्ति को इतनी कीमत का सोना देने का प्रस्ताव रखा। विशू ने कहा कि जब वह उसके पैसे दे देंगे तब अपना सोना वापस ले लेंगे। व्यक्ति सोना लेने के लिए तैयार हो गया। यही नहीं उसने चांदी की जांच के लिए 40 हजार रुपये विशू लुथरा के खाते में भी जमा कर दिए। इसके बाद वह विशू लुथरा से 369.50 ग्राम सोना लेकर चला गया। 21 जून को विशू लुथरा ने इस चांदी को जांच के लिए दिल्ली भेजा। वहां से पता चला कि चांदी तो नकली है। इसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति को फोन किया तो फोन बंद था। विशू ने पुलिस को बताया कि व्यक्ति ने उन्हें अपना पहचानपत्र भी दिया था, लेकिन रात होने के कारण वह खो गया। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि सराफ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed