फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gau Mata Rashtra Mata conference will be held on November 2

Dehradun News: दो नवंबर को होगा गौ माता राष्ट्र माता सम्मेलन

Fri, 30 Oct 2026 08:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Gau Mata Rashtra Mata conference will be held on November 2
देहरादून। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग के लिए दो नवंबर को संत सम्मेलन होगा। इसकी तैयारियों के लिए शुक्रवार को अभय मठ में धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से गौ माता को राष्ट्र माता बनाने पर जोर दिया गया। यह संत सम्मेलन दो नवंबर को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होगा। गौ सम्मान आह्वान अभियान के देहरादून प्रभारी बिपिन जोशी ने बताया कि गौ माता राष्ट्र माता का सूत्र गोपालमणि ने उत्तराखंड से दिया था। आगामी 17 दिसंबर को 31 करोड़ हस्ताक्षर देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी से केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे। साथ ही राज्य सरकार से भी महाराष्ट्र की तर्ज पर गौ माता को राज्यमाता का दर्जा देने की मांग की गई है। उत्तराखंड सरकार ने 2018 में गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। बैठक की अध्यक्षता अभय मठ के परमिंदर पुरी ने की। कार्यक्रम का संचालन संजय अग्रवाल ने किया। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अरुण शर्मा, श्री महाकाल सेवा समिति के रोशन राणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed