फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gas Cylinders arriving in Dehradun on sixth day supply is normal cylinders are being delivered every 5-7 days

Dehradun: राजधानी में छठे दिन पहुंच रहा सिलिंडर, हरिद्वार में 5वें दिन, बुकिंग के बाद औसतन 5 से 7 दिन इंतजार

Fri, 27 Mar 2026 07:30 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 27 Mar 2026 07:30 AM IST
सार

राजधानी देहरादून में छठे दिन गैस सिलिंडर पहुंच रहा है। और हरिद्वार में 5वें दिन। बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को औसतन 5 से 7 दिन इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Gas Cylinders arriving in Dehradun on sixth day supply is normal cylinders are being delivered every 5-7 days
LPG Gas - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू गैस को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को औसतन 5 से 7 दिन इंतजार करना पड़ सकता है लेकिन तय समय में सिलिंडर घर तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गैस वितरण व्यवस्था में हरिद्वार के बाद देहरादून की स्थिति सबसे बेहतर मानी जा रही है।

विज्ञापन

राजधानी में करीब 70 गैस एजेंसियां सक्रिय हैं, जहां भगवानपुर, हरिद्वार और लोनी स्थित बॉटलिंग प्लांटों से नियमित रूप से गैस की आपूर्ति हो रही है। इसके बावजूद एजेंसी के अनुसार कहीं दूसरे दिन तो कहीं आठ-दस दिन में भी सिलिंडर पहुंच रहा है। देहरादून में औसत वितरण समय 5.22 दिन दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

अफवाह से बढ़ा दबाव

11 से 13 मार्च के बीच गैस की कमी की अफवाह फैलने पर अचानक बुकिंग बढ़ गई थी। उस दौरान 25 और 45 दिन का नियम लागू नहीं था, जिससे सर्वर पर अधिक लोड पड़ा और तेल कंपनियों के सॉफ्टवेयर प्रभावित हो गए। अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।यदि किसी दिन बॉटलिंग प्लांट बंद रहता है तो उस दिन की सप्लाई प्रभावित होती है, जिससे अगले दिनों में बैकलॉग बढ़ जाता है और डिलीवरी में देरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Doon-Delhi Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है पीएम मोदी की जनसभा

उत्तराखंड में गैस वितरण (औसत समय)

हरिद्वार – 4.5 दिन

देहरादून – 5.22 दिन

ऋषिकेश – 5.7 दिन

टिहरी – 5.7 दिन

रुद्रपुर – 5.76 दिन

हल्द्वानी – 6.45 दिन

अल्मोड़ा – 6.83 दिन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed