फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Delhi Expressway Preparation for inauguration intensify three helipads being constructed

Doon-Delhi Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है पीएम मोदी की जनसभा

Fri, 27 Mar 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 27 Mar 2026 05:00 AM IST
सार

एक्सप्रेसवे पर साफ-सफाई समेत रंग रोगन का काम भी शुरू हो चुका है माना जा रहा है कि उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री की जनसभा भी हो सकती है।

विज्ञापन
Dehradun Delhi Expressway Preparation for inauguration intensify three helipads being constructed
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून आ सकते हैं। इसके लिए तैयारी अब तेज हो चुकी हैं।

विज्ञापन


एक्सप्रेसवे के किनारे ही हेलिपैड भी बनाए जा रहे हैं। वहीं, एक्सप्रेसवे पर साफ-सफाई समेत रंग रोगन का काम भी शुरू हो चुका है हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय से इसका समय निर्धारित होने की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री की जनसभा भी हो सकती है। वहीं, एनएचएआई अधिकारियों ने भी अब उद्घाटन की तैयारी तेज कर दी है। एक्सप्रेसवे के किनारे पड़े कूड़े को साफ किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री देहरादून में जनसभा कर सकते हैं। इसके लिए भी जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: दून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर बनेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त, सुधार के लिए बनाई जा रही योजना

छह हेलिपैड पर शुरू हुआ काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे तो अब इसके लिए हेलिपैड भी बनाए जा रहे हैं। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई कि उद्घाटन कब होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन हो सकता है। इसके लिए अब हेलिपैड भी बनाए जा रहे हैं। एक्सप्रेसवे पर गणेशपुर स्थित टोल प्लाजा के पास तीन हेलिपैड बनाए गए थे। इसके बाद अब एक्सप्रेसवे से देहरादून की ओर तीन और हेलिपैड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

कार से सफर कर सकते हैं पीएम
एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बीच माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलिवेटेड रोड पर कार से सफर कर सकते हैं। मोहंड में वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए बनाई गई एलिवेटेड रोड बेहद खास है। चूंकि गणेशपुर के पास हेलिपैड बनाए जा रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी मां डाट काली मंदिर में भी दर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed