फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University's result stuck, dream of studying abroad shattered

Dehradun News: गढ़वाल विवि का अटका परिणाम, विदेश में पढ़ाई का टूटा सपना

Fri, 22 Nov 2024 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Garhwal University's result stuck, dream of studying abroad shattered
हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति न होने से छात्रों से जुड़े कोई भी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इतना ही नहीं परीक्षा परिणाम न आने की वजह से छात्रों का विदेश में पढ़ाई करने का भी सपना टूटने लगा है। जिसके चलते विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में रोजाना छात्र यह जानकारी लेने आ रहे हैं कि परिणाम कब जारी होंगे। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो समस्या के समधान के लिए सांसद अनिल बलूनी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


दरअसल परीक्षा परिणाम न आने की वजह से छात्रों के बीच पास-फेल को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इतना ही नहीं परिणाम न आने की वजह से छात्रों को डिग्री भी नहीं मिल पा रही है। महाविद्यालयों के शिक्षकों का कहना है कि विवि में कुलपति की नियुक्ति न होने की वजह से परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो पा रहे हैं। परिणाम न आने की वजह से डिग्री भी अटकी हुई हैं। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके सिंह और डीबीएस पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय ने बताया, परिणाम की जानकारी के लिए रोजाना छात्र आ रहे हैं। कुछ छात्र आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें डिग्री की आवश्यकता होती है। छात्रों की इन समस्याओं के संबंध में विवि के उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed