Uttarakhand: गढ़वाल विवि का स्वर्ण जयंती समारोह, सीएम ने वर्चुअल रूप से किया संबोधित, युवाओं से किया खास आह्वान
गढ़वाल विवि की स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से राज्य के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि का स्वर्ण जयंती समारोह शुक्रवार को धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से समारोह को संबोधित किया। उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय विवि के कार्यों की सराहना की।
सीएम ने कहा कि गढ़वाल विवि द्वारा हिमालयी क्षेत्र के संसाधनों का उचित प्रयोग किया जा रहा है और आज यहां से उच्च शिक्षा ग्रहण कर छात्र-छात्राएं विश्वभर में नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए संदेश दिया कि योग्यता, क्षमता, परिश्रम का कोई तोड़ नही हैं परिश्रम करके हर व्यक्ति सफल हो सकता है।मुख्यमंत्री ने विवि के चौरास परिसर से स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़क तथा स्टेडियम की मरम्मत व रेलवे द्वारा क्षतिग्रस्त स्टेडियम के भरान कार्य की करीब 10 करोड़ की रॉयल्टी माफ करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि विवि के पचास वर्ष के इतिहास में बहुत कुछ बदला।
छात्रों के विकास के लिए 10 लाख रुपये देंगे
इसका श्रेय इसकी स्थापना के लिए आंदोलन करने वाले लोगों को जाता है। उन्होंने कहा कि विवि पुरातन छात्रों का सम्मेलन कराए। इसके लिए वह तीन लाख रुपये की मदद विवि को देंगे। साथ ही उन्होंने अपनी विधायक निधि से विवि में छात्रों के विकास के लिए 10 लाख रुपये भी देंगे। विवि के पूर्व छात्र व जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान, अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. सुनील नौटियाल ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा हम उन आंदोलनकारियों और पूर्व छात्रों को सम्मानित कर रहे हैं जिनका विवि के लिए अमूल्य योगदान है। मौके पर प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट, कार्यक्रम सम्नवयक प्रो. वाईपी रैवानी, कुलसचिव डॉ. धीरेन्द्र कुमार शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी, मुख्य नियन्ता प्रो. बीपी नैथानी, प्रो. एमएम सेमवाल आदि मौजूद रहे।
पांच आंदोलनकारियों का किया सम्मान
विवि के स्वर्ण जयंती समारोह में ‘योगदान का सम्मान’ के तहत पौड़ी के कुंज बिहारी नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनगर कृष्णानंद मैठाणी, वीरेन्द्र कुमार पैन्यूली, मंजूर अहमद बेग और जगदंबा प्रसाद रतूड़ी को सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें...World AIDS Day: गर्भावस्था के दौरान एचआईवी संक्रमित हुई मां, लेकिन गर्भ में पल रहा बच्चा रहा संक्रमण से मुक्त
उपलब्धियों का सम्मान के तहत पूर्व छात्र हुए सम्मानित
कार्यक्रम में विवि के पूर्व छात्रों को ‘उपलब्धियों का सम्मान’ शीर्षक के तहत सम्मानित किया। जिसमें पूर्व छात्र-रियर एडमिरल ओम प्रकाश सिंह राणा (सेवानिवृत) पूर्व महानिदेशक नेवल आरमामेंट इन्स्पेक्शन एवं पूर्व जनरल मैनेजर ब्रह्मोस ऐरोस्पेस, डॉ. राजेन्द्र डोभाल, कुलपति स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय एवं पूर्व महानिदेशक यूकोस्ट, डॉ. सुनील नौटियाल, निदेशक, जीवी.पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान, अल्मोड़ा, प्रो. वजीर सिंह लाकरा, पूर्व कुलपति एवं निदेशक आईसीएआर केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, मुम्बई और डॉ. रेखा उनियाल, संस्थापिका एवं प्रधानचार्य रेनबो पब्लिक स्कूल, श्रीनगर एवं चौरास को सम्मानित किया गया।