फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University called a meeting again on non-affiliation of non-government degree colleges Uttarakhand

Uttarakhand: अशासकीय डिग्री कॉलेजों की असंबद्धता पर गढ़वाल विवि ने फिर बुलाई बैठक, जानिए पूरा मामला

Wed, 28 Jun 2023 12:55 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 28 Jun 2023 12:55 PM IST
सार

सभी छात्रों व कॉलेजों की निगाहें तीन जुलाई को होने वाली बैठक पर है। प्रदेश के 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों की संबद्धता खत्म करने के साथ ही अब विवि से जुड़े 72 प्राइवेट कॉलेजों की संबद्धता पर भी तलवार लटक गई है। विवि की कार्यकारी परिषद ने इन कॉलेजों की संबद्धता अगले साल से खत्म करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Garhwal University called a meeting again on non-affiliation of non-government degree colleges Uttarakhand
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo

विस्तार

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को इसी सत्र से और 72 निजी कॉलेजों को अगले सत्र से चरणबद्ध असंबद्ध करने के मामले में कार्यकारी परिषद की एक और बैठक बुलाई है। ये बैठक तीन जुलाई को कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

दरअसल, गढ़वाल विवि ने 30 मई को हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में डीएवी, डीबीएस सहित 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को इसी सत्र से असंबद्ध करने का निर्णय लेते हुए इसकी जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और राज्य के उच्च शिक्षा विभाग को पत्र के माध्यम से भेज दी थी। बैठक में 72 निजी कॉलेजों को अगले साल से असंबद्ध करने का निर्णय भी लिया गया था।

विज्ञापन


दोबारा कार्यकारी परिषद की बैठक बुलाई
इन दोनों मामलों पर चल रहे विवाद के बीच गढ़वाल केंद्रीय विवि ने तीन जुलाई (सोमवार) को दोबारा कार्यकारी परिषद की बैठक बुलाई है। नियमानुसार पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन पर रिपोर्ट इस बैठक में रखी जाएगी। इसमें इन कॉलेजों की असंबद्धता को लेकर भी पुष्टि (रैटिफाई) की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सभी छात्रों व कॉलेजों की निगाहें तीन जुलाई को होने वाली बैठक पर है। गढ़वाल विवि के प्रो वाइस चांसलर एवं कार्यकारी परिषद के सदस्य प्रो. आरसी भट्ट ने बताया कि पहले ये बैठक एक जुलाई को होनी थी जो कि अब तीन जुलाई को बुलाई गई है। हालांकि उन्होंने असंबद्धता प्रकरण पर कुछ भी जानकारी से इंकार किया।

इन कॉलेजों को किया हुआ है विवि ने असंबद्ध

डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून

डीबीएस पीजी कॉलेज, देहरादून

एसजीआरआर पीजी कॉलेज, देहरादून

एमकेपी पीजी कॉलेज, देहरादून

डीडब्ल्यूटी कॉलेज, देहरादून

एमपीजी पीजी कॉलेज, मसूरी

महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज, सतीकुंड, कनखल, हरिद्वार

चिन्मय डिग्री कॉलेज, बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार

बीएसएम कॉलेज, रुड़की, हरिद्वार

राठ महाविद्यालय, पैठाणी, पौड़ी

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Elections: हरक सिंह रावत ने कही मन की बात, इशारों ही इशारों में पूर्व सीएम हरीश रावत पर कसे तंज

11 अशासकीय डिग्री कॉलेज खुद ही हो चुके असंबद्ध

गढ़वाल विवि से पूर्व में 21 अशासकीय डिग्री कॉलेज संबद्ध थे। वर्ष 2020 में राज्य सरकार ने इन कॉलेजों को श्रीदेव सुमन विवि में लाने के लिए निर्देश जारी किए थे। इसके बाद इनमें से 11 कॉलेज श्रीदेव सुमन विवि से जुड़ चुके हैं। केवल 10 अशासकीय डिग्री कॉलेज ही वर्तमान तक संबद्ध थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed