फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha elections Harak Singh Rawat again expressed his desire to contest from Haridwar Uttarakhand congress

Lok Sabha Elections: हरक सिंह रावत ने कही मन की बात, इशारों ही इशारों में पूर्व सीएम हरीश रावत पर कसे तंज

Wed, 28 Jun 2023 10:37 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 28 Jun 2023 10:37 AM IST
सार

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के दो दिग्गज नेता हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत दावेदारी के लिए खुलकर मैदान में है। पिछले कुछ समय से दोनों दिग्गजों की चुनाव क्षेत्र में बढ़ी सक्रियता को टिकट की दावेदारी के तौर पर देखा जा रहा है। मजेदार बात यह है कि बयानों के जरिये दोनों दिग्गज एक-दूसरे की काट करने से भी नहीं चूक रहे हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha elections Harak Singh Rawat again expressed his desire to contest from Haridwar Uttarakhand congress
हरक सिंह रावत और हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत आजकल अपने बयानों को लेकर फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने फिर से हरिद्वार से लोस का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने तो कहा भी नहीं है कि वह कहां से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उन्होंने अपने मन की बात सबके सामने रख दी है।

विज्ञापन


अगर पार्टी का आदेश हुआ तो वह हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए हरक ने कहा कि वर्ष 2014 में वह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं थे, इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें टिकट दिया। लेकिन आज वह पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी जीत को लेकर 200 प्रतिशत आश्वस्त हैं।
विज्ञापन


स्टिंग मामले में बोले हरक सिंह
हरक ने कहा कि एक वक्त ऐसा भी था, जब उन्होंने कई धुरंधर नेताओं के खिलाफ चुनाव लड़ा और उन्हें हराया। उन्होंने तंज किया कि हरीश रावत अल्मोड़ा से लोकसभा हारे, लालकुआं से विधानसभा या फिर किच्छा और हरिद्वार से हारे, लेकिन यह बात भी सही है कि, उन्हें धारचूला से लेकर उत्तरकाशी तक हर कोई जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: प्रदेशभर में भारी बारिश, हाई अलर्ट पर SDRF जवान, इन 36 संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात

उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की किसी टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि अगर उन्हें स्टिंग मामले में कुछ पूछना है तो, उन्हें अमित शाह या पीयूष गोयल से पूछना चाहिए। वह महेंद्र भट्ट को तब से जानते हैं, जब वह ऋषिकेश के रेलवे रोड पर एसटीडी की दुकान चलाते थे। लेकिन आज वह प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, इसकी उन्हें खुशी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed