{"_id":"5d7bbc298ebc3e93c52ef20f","slug":"garhwal-commissioner-summoned-to-delhi-sc-st-commission-for-caste-comment-on-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी युवक को जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में गढ़वाल कमिश्नर दिल्ली तलब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी युवक को जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में गढ़वाल कमिश्नर दिल्ली तलब
Sat, 14 Sep 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी
डिजिलट ब्यूरो, नई दिल्ली/देहरादून
डिजिलट ब्यूरो, नई दिल्ली/देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
अनुसूचित जाति के युवक को अभद्र जातिसूचक टिप्पणी करने के एक मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी देने के लिए गढ़वाल कमिश्नर को दिल्ली तलब किया गया है। उन्हें इसी महीने की 18 तारीख तक अनुसूचित जाति आयोग में पेश होना है। आरोप है कि पिछले दिनों कोटद्वार के रिखेड़ा पंचायत में हुए एक विवाद के दौरान एक युवक को आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया गया और उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
दरअसल, रिखेड़ा गांव के वीरेंद्र सिंह ने राज्यपाल और अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के प्रधान द्वारा कराए जा रहे कार्यों में अनियमितता की जा रही थी। उसने इसका विरोध किया। इस विरोध के कारण एक दिन उसके घर से उसे उठा लिया गया।
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे कई दिनों तक हिरासत में रखा गया, इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसके खिलाफ आपत्तिजनक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। वीरेंद्र सिंह ने इस मामले में कुछ सरकारी अधिकारियों के भी शामिल होने का आरोप लगाया है और इस मामले में उनकी भूमिका की जांच की मांग की है।
विज्ञापन