{"_id":"86bf0d8a2d383b5630e1ce0d8c70167c","slug":"gangster-bhoora-escaped-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 10 लाख का हुआ मोस्ट वांटेड भूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 10 लाख का हुआ मोस्ट वांटेड भूरा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 Dec 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोस्ट वांटेड अमित उर्फ भूरा अब दस लाख रुपए का इनामी हो जाएगा। यूपी पुलिस के बाद उत्तराखंड पुलिस ने इनाम की राशि एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपए करने की संस्तुति शासन को भेजी है। तमाम औपचारिकताएं पूरी हो गई, अब सिर्फ मुख्यमंत्री की स्वीकृति का इंतजार है। सूबे का यह पहला अपराधी होगा, जिस पर सर्वाधिक इनाम होगा।
विज्ञापन
अधिकारियों के हाथ-पैर फूले
देहरादून पुलिस की अभिरक्षा से बागपत में फरार हुआ अमित उर्फ भूरा तीन सरकारी असलाह भी लूटक र ले गया है। उत्तराखंड सरकार द्वारा फरारी को बेहद गंभीरता से लिए जाने के कारण पुलिस अधिकारियों के हाथ-पैर फूले हुए हैं। डीजीपी बीएस सिद्धू ने फरारी के बाद ही भूरा पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
यूपी सरकार ने एक कदम आगे बढ़कर पांच लाख रुपए की पुरस्कार राशि घोषित की थी। लखनऊ में पुलिस अधिकारियों से बैठक करने के बाद डीजीपी ने पुलिस को इनाम की राशि यूपी के बराबर करने के लिए मुख्यमंत्री से बात की थी।
विज्ञापन
मौखिक स्वीकृति के बाद पुलिस मुख्यालय से शासन को पुरस्कार राशि एक लाख रुपए बढ़ाकर पांच लाख रुपए करने की संस्तुति की गई। सूत्रों का कहना है कि इनाम राशि बढ़ाने की पत्रावली मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित है। देर-सवेर इनाम राशि पांच लाख रुपए करने की स्वीकृति मिल जाएगी।