फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangrape accused absconding police will file case against women haridwar Uttarakhand news

Haridwar News: दबिश देने गई पुलिस को महिलाओं ने घेरा, धक्का-मुक्की के बीच फरार हुआ सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी

Mon, 28 Nov 2022 07:10 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Nov 2022 07:10 AM IST
सार

चार माह पहले एक महिला ने थाना क्षेत्र के ग्राम हजारा ग्रंट के तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने गांव दबिश में देते हुए आरोपी वाजिद को पकड़ लिया लेकिन महिलाएं मौके पर एकत्र हो र्गइं और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर आरोपी को छुड़ा दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
Gangrape accused absconding police will file case against women haridwar Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिडकुल थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के 10 हजार के इनामी पकड़ने गए पुलिसकर्मियों को परिवार की महिलाओं ने घेर लिया। धक्का-मुक्की के बीच आरोपी फरार हो गया। पुलिसकर्मियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। अब पुलिस आरोपियों को भगाने वाली महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन

 
चार माह पहले एक महिला ने थाना क्षेत्र के ग्राम हजारा ग्रंट के तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि तीनों युवकों ने महिला को डेंसो चौक से बाग में मजदूरी करने के बहाने ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी लेकिन वो हत्थे नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Cyber fraud:  गुरुकुल विश्वविद्यालय के प्रो. को साइबर ठगों ने बनाया निशाना, खाते से उड़ाए साढ़े आठ लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। रविवार रात एक टीम ने गांव दबिश में देते हुए आरोपी वाजिद को पकड़ लिया लेकिन महिलाएं मौके पर एकत्र हो र्गइं और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर आरोपी को छुड़ा दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इनामी आरोपियों और महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed