फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri National Park Gates opened for tourists and mountaineers Nelang and Gartanggali Uttarkashi News

Uttarkashi: खुले गंगोत्री नेशनल पार्क के द्वार... इन ट्रेक पर ग्लेशियर आने से अभी आवाजाही की अनुमति नहीं मिली

Tue, 01 Apr 2025 01:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 01 Apr 2025 01:32 PM IST
सार

गंगोत्री नेशनल पार्क के द्वार भले ही आज से खोल दिए गए हो, लेकिन कुछ ट्रेक पर ग्लेशियर आने से अभी आवाजाही की अनुमति नहीं मिली है।

विज्ञापन
Gangotri National Park Gates opened for tourists and mountaineers Nelang and Gartanggali Uttarkashi News
गंगोत्री नेशनल पार्क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गंगोत्री नेशनल पार्क के कनखू्, नेलांग और गरतांगगली के गेट पर्यटकों और पर्वतारोहियों के लिए खोल दिए गए हैं। हालांकि अभी गोमुख और केदारताल ट्रेक पर ग्लेशियर आने के कारण आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। लेकिन नेलांग और गरतांगगली का दीदार के लिए पर्यटकों को आज से अनुमति मिलनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक हरीश नेगी और रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने विधिवत पूजा पाठ के पहले गोमुख ट्रेक के कनखू बैरियर के गेट को खोला। उसके बाद नेलांग घाटी और गरतांग गली के गेट खोले गए। वहीं अब पर्यटक छोटे लद्दाख कहे जाने वाली नेलांग और जादूंग घाटी सहित भारत-तिब्बत व्यापार और इंजिनियरिंग के नायाब नमूने गरतांगगली की सैर कर पाएंगे।
विज्ञापन


रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि इन दोनों स्थानों के लिए एक अप्रैल से अनुमति पर्यटकों को देनी शुरू कर दी गई है। वहीं अभी गोमुख और केदारताल ट्रेक पर आवाजाही नहीं हो पाएगी। वहां पर बड़े-बड़े ग्लेशियर आने के कारण मार्ग बंद और क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: नया शिक्षा सत्र आज से, सिस्टम की सुस्ती...लाखों छात्रों को नहीं मिली मुफ्त किताबें

मार्ग को खोलने के लिए मजूदर कार्य कर रहे हैं। वहीं प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही दोनों ट्रैक का शुरू कर पर्वतारोहण को शुरू करवाया जाए। वहीं पहले दिन पर्यटक गरतांग गली औ नेलांग घाटी के दीदार के लिए उत्साहित नजर आए। पर्यटकों ने इसके बाद गरतांग गली के रोमांच का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed