{"_id":"6640ac4366e1e6522d055211","slug":"gangotri-highway-long-traffic-jam-of-vehicles-in-sukki-tourists-worried-uttarakhand-news-in-hindi-2024-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gangotri Highway: सुक्की के सात मोड़ पर लगी वाहनों की कतार, जाम से हलकान हुए चारधाम तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gangotri Highway: सुक्की के सात मोड़ पर लगी वाहनों की कतार, जाम से हलकान हुए चारधाम तीर्थयात्री
Sun, 12 May 2024 05:19 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 12 May 2024 05:19 PM IST
सार
Uttarakhand News: गंगोत्री हाईवे पर सुक्की के सात मोड़ पर दोपहर बाद करीब ढाई किलोमीटर लंबा जाम लगा। जिसके चलते तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चारधाम यात्रा शुरू होते ही गंगोत्री हाईवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रविवार को यात्रा के तीसरे दिन भी गंगोत्री हाईवे पर सुक्की के सात मोड़ पर वाहनों की कतार लग गई। जिसके चलते धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ धामों के दर्शन व पूजन को उमड़ रही तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ से गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
Yamunotri Dham: घोड़े और पालकी वालों को जानकीचट्टी में रोका, हाईवे पर भी लगी वाहनों की कतार, तस्वीरें
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर सुक्की के सात मोड़ पर दोपहर बाद करीब ढाई किलोमीटर लंबा जाम लगा। जिसके चलते तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में पुलिस ने गंगनानी, सोनगाड़ से गेट सिस्टम से वाहनों की आवाजाही करवाकर जाम खुलवाया। हालांकि यहां हाईवे संकरा होने से जाम की स्थिति बनी हुई है।