फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri highway blocked due to Glacier

उत्तराखंड : हिमखंड से चांगथांग में गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध, बीआरओ की टीम काटने में जुटी

Sat, 28 Mar 2020 08:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 28 Mar 2020 08:09 PM IST
सार

  • धराली व जांगला के बीच है ज्यादा दिक्कत

विज्ञापन
Gangotri highway blocked due to Glacier
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार देर रात को जिला मुख्यालय समेत निचली घाटियों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे धराली और जांगला के बीच तीन स्थानों पर हिमखंड आने के कारण अवरुद्ध हो गया।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात को जिला मुख्यालय समेत जिले के अन्य निचले इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिसके चलते बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से जिला मुख्यालय समेत जनपद के बड़े हिस्से की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को विद्युत आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

 

उधर, यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत जिले के समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार रात को भारी बर्फबारी हुई। सुक्की, हर्षिल, खरसाली, सांकरी आदि क्षेत्रों में करीब आधा फीट बर्फ जमी है।

यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम एक बार फिर बर्फ से ढक गए हैं। भारी बर्फबारी के बीच गंगोत्री हाईवे एक बार फिर धराली से जांगला के बीच हिमखंड आने के कारण अवरुद्ध हो गया।

शनिवार को मौसम खुलने पर सूबेदार सतीश के नेतृत्व में बीआरओ के जवानों ने दो छोटे हिमखंडों को हटाया, लेकिन चांगथांग में करीब 130 मीटर लंबा हिमखंड पसरने से दिक्कत आ रही है। समाचार लिखे जाने तक हिमखंड काटने का काम जारी है।

माणा में मकान बर्फ से ढके

बदरीनाथ धाम में शनिवार को धूप खिलने के बाद धाम की खूबसूरती में भी निखार आया है। धाम में चारों ओर बर्फ बिछी है। बदरीनाथ धाम के साथ ही देश के अंतिम गांव माणा में भी मकान बर्फ से ढक गए हैं।

बीते दिनों हुई बर्फबारी से बदरीनाथ के परिक्रमा स्थल में लगभग ग्यारह फीट तक बर्फ जम गई है। देश दर्शनी से लेकर बस स्टैंड, माणा रोड, आस्था पथ भी बर्फ से ढका है। शनिवार को दिनभर धाम में धूप खिली रही, जिससे यहां रह रहे मंदिर के कर्मचारियों और आईटीबीपी के जवानों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed