फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri Dham Yatra Doubt over completion of helipad construction in Gangotri Dham before next travel season

Gangotri: अगले यात्रा सीजन से पूर्व हेलिपैड निर्माण पूरा होने पर सशंय, भू-उपयोग बदलने को लेकर भेजा प्रस्ताव

Sat, 07 Dec 2024 11:49 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 Dec 2024 11:49 AM IST
सार

हर्षिल हेलिपैड से गंगोत्री धाम पहुंचने के लिए करीब 20 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं, वीवीआईपी दौरे के दौरान कई बार यातायात बाधित किए जाने से आम यात्रियों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ती है।

विज्ञापन
Gangotri Dham Yatra Doubt over completion of helipad construction in Gangotri Dham before next travel season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गंगोत्री धाम में अगले यात्रा सीजन से पूर्व हेलिपैड निर्माण कार्य पूरा होने पर संशय की स्थिति बनी हुई है। कार्यदायी संस्था लोनिवि भटवाड़ी की ओर से प्रस्तावित हेलिपैड निर्माण की भूमि का भू-उपयोग बदलने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन


लंबे समय बाद भी इसे स्वीकृति नहीं मिल पायी है। हालांकि अधिकारी प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही निर्माण पूरा करने की बात कह रहे हैं। बता दें कि गंगोत्री धाम के निकट हेलिपैड निर्माण की डीपीआर को एक साल पूर्व मंजूरी मिली थी। वर्तमान में हर्षिल हेलिपैड से गंगोत्री धाम पहुंचने के लिए करीब 20 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं, वीवीआईपी दौरे के दौरान कई बार यातायात बाधित किए जाने से आम यात्रियों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


भू-उपयोग बदलने का प्रस्ताव शासनस्तर पर लंबित
ऐसे में धाम के निकट प्रस्तावित हेलिपैड से मात्र दो किमी दूरी तय कर यात्री आसानी से धाम पहुंच सकते हैं। लेकिन पूर्व में प्रस्तावित भूमि पर आ रहे दो पेड़ों को लेकर वन मंजूरी प्रस्ताव के लिए जहां लंबा इंतजार करना पड़ा। अब भू-उपयोग बदलने का प्रस्ताव शासनस्तर पर लंबित है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से प्रस्ताव पर आयी आपत्तियों का निस्तारण कर इसे दोबारा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh:  नीम बीच पर डूबे केरल के युवक का शव लक्ष्मण झूला के पास बरामद, दोस्तों के साथ आया था घूमने

कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी के अधिशासी अभियंता अनदीप राणा का कहना है, जहां हेलिपैड निर्माण प्रस्तावित है वह जगह पूर्व में पार्किंग के रूप में प्रयोग हो रही थी। इस कारण पार्किंग से हेलिपैड उपयोग में भू-उपयोग बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही हेलिपैड निर्माण शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed