फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangotri and yamunotri dham kapat open.

गंगा-यमुना के जयकारों से गूंजी घाटी, चारधाम यात्रा शुरू

Wed, 22 Apr 2015 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी, बड़कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी, बड़कोट Updated Wed, 22 Apr 2015 08:45 AM IST
विज्ञापन
gangotri and yamunotri dham kapat open.

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर बुधवार को शुभ मुहूर्त में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस दौरान मां गंगा-यमुना जयकारों से पूरी घाटी गूंज उठी।

विज्ञापन


गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने खरसाली से यमुना जी की डोली को यमुनोत्री के लिए विदा किया। दोनों धामों में पहले दिन करीब चार हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन


भैरोंघाटी से सुबह साढ़े सात बजे गंगा जी की डोली यात्रा गंगोत्री के लिए रवाना हुई। साढ़े नौ बजे गंगोत्री पहुंचकर यहां गंगा लहरी और गंगा सहस्त्रनाम पाठ के साथ ही हर-हर गंगे के जयकारों से पूरा गंगोत्री धाम गूंज उठा। तय मुहूर्त पर दोपहर साढ़े बारह बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों धामों को देंगे विशेष पैकेज : सीएम

gangotri and yamunotri dham kapat open.

गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस बार चार धाम यात्रा बेहतर ढंग से चलने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि यात्रा के संचालन में बजट की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। पिछले वर्ष यात्रा नहीं चलने पर चारों धामों की मंदिर समितियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए विशेष पैकेज देने की बात कही।

डेढ़ हजार श्रद्धालु पहुंचे गंगोत्री
पहले ही दिन करीब डेढ़ हजार श्रद्धालुओं ने धाम के दर्शन किए। गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण भैरोंघाटी से गंगा जी की डोली यात्रा के साथ पैदल ही गंगोत्री पहुंचे।

इस दौरान पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, मुख्य सचिव एन रविशंकर, डीएम इंदुधर बौड़ाई, सेना की 12 ग्रेनेडियर के कमांडेंट कर्नल महेंद्र सिंह, मंदिर समिति के अध्यक्ष भागेश्वर प्रसाद सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, संजीव सेमवाल आदि मौजूद रहे।

ढाई हजार यात्रियों ने किए यमुना जी के दर्शन

gangotri and yamunotri dham kapat open.

यमुनोत्री मंदिर के कपाट दोपहर 12:20 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यमुना जी की डोली को पूजा-अर्चना के बाद यमुनोत्री के लिए विदा किया। खरसाली से यमुना जी के भाई समेश्वर देवता की डोली भी उन्हें विदा करने यमुनोत्री तक गई।

जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक पांच किमी पैदल मार्ग यमुना जी के जयकारों से गूंजता रहा। पूर्वाह्न 11.52 बजे यमुना जी की डोली यमुनोत्री पहुंची और विशेष पूजा एवं मंत्रोच्चारण के साथ 12.20 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए।

पहले ही दिन करीब ढाई हजार यात्रियों ने यमुनोत्री पहुंचकर यमुना जी के दर्शन किए।

सेना ने की श्रद्धालुओं की आवभगत
बीते सालों की भांति इस बार हर्षिल छावनी में तैनात सेना के जवानों ने गंगोत्री मंदिर के कपाटोद्घाटन में सक्रिय प्रतिभाग किया। मुखबा से गंगोत्री तक गंगा जी की डोली यात्रा सेना के पाइप बैंड की अगुवाई में निकली।

सीएम ने किया मां गंगा का गुणगान

gangotri and yamunotri dham kapat open.

यमुनोत्री मंदिर समिति एवं पंच पंडा समिति ने खरसाली में सीएम हरीश रावत को डांगरी भेंटकर 2017 के चुनाव फतह करने की शुभाकामनाएं दी। इसके बाद गंगोत्री पहुंचे सीएम ने भजन से मां गंगा का गुणगान किया।

श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यमुनोत्री धाम में जिला पंचायत की ओर से नि:शुल्क भंडारे की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हो गया था।

श्रद्धालुओं ने बदहाल घाटों पर किया स्नान
यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं को गंगा-यमुना में स्नान करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बदहाल घाटों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। यमुनोत्री में श्रद्धालुओं को लोहे के पाइप के सहारे स्नान करना पड़ा।

दोनों में धाम में लौटी रौनक
यात्रा शुरू होते ही यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में रौनक लौट गई। दोनों धाम एवं यात्रा पड़ावों की इक्का-दुक्का दुकान को छोड़ शेष सभी दुकानें खुल गई है। व्यापारी यात्रा को लेकर खूब उत्सासित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed