फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ganga Water Level in haridwar

हरिद्वारः चेतावनी रेखा से कम हुआ गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने ली राहत की सांस

Sat, 10 Aug 2019 01:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार/खानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार/खानपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Aug 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Ganga Water Level in haridwar

शनिवार को गंगा का जलस्तर सामान हो गया। अब जल स्तर 292 मीटर हो गया है। जिसके बाद प्रशासन ने ली सांस ली है। वहीं सिल्ट आने से गंगनहर का पानी बंद किया गया है।

विज्ञापन


पहाड़ों में हुई भारी बारिश के बाद शुक्रवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान को पार गया था। शुक्रवार सुबह हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर 291.85 मीटर था, जो दोपहर तीन बजे चेतावनी रेखा (293 मीटर) को पार कर 293.20 पर पहुंच गया था। जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन अलर्ट हो गया था। यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ विक्रांत सैनी ने बताया कि गंगा में सिल्ट बढ़ने पर गंगनहर को बंद कर दिया गया। लेखपालों के साथ बाढ़ नियंत्रण चौकियों पर तैनात चौकीदारों से पल-पल की अपडेट ली जा रही है।
विज्ञापन


उधर, खानपुर क्षेत्र में बाढ़ का पानी टूटे तटबंध से होकर क्षेत्र की कृषि भूमि पर फैलना शुरू हो गया है। तहसील प्रशासन का दावा है कि क्षेत्र में चारों बाढ़ राहत चौकियों पर कर्मचारी 24 घंटे मुस्तैद हैं। इस बारिश के मौसम में गंगा का जलस्तर 292 मीटर के आसपास तक ही चल रहा था। पहाड़ों में हुई बारिश से गंगा का जलस्तर एकदम से बढ़ गया। शुक्रवार की सुबह को गंगा का जलस्तर 291.85 मीटर था, जोकि चेतावनी निशान 293 मीटर से नीचे था, लेकिन गंगा का जलस्तर देखते ही देखते बढ़ने लगा। दोपहर बाद तीन बजे तक चेतावनी निशान को पार कर गया। इसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया था। गंगा का जलस्तर 293.20 मीटर तक पहुंच गया था। शाम चार बजे जलस्तर बढ़कर 293.40 मीटर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed