फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ganga Utsav 2024 BSF Soldiers Daughters Rafting campaign flag off from Haridwar

Ganga Utsav: बीएसएफ की अनूठी पहल...53 दिन 56 शहरों में गंगा स्वच्छता की अलख जगाएंगी देश की बेटियां

Mon, 04 Nov 2024 09:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Nov 2024 09:07 PM IST
सार

गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए बीएएसएफ की यह देश में पहली अनूठी पहल है जो महिलाओं के दल को राफ्टिंग के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
Ganga Utsav 2024 BSF Soldiers Daughters Rafting campaign flag off from Haridwar
हरिद्वार से बीएसएफ का राफ्टिंग दल रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में चंडीपुल के पास नमामि गंगे घाट पर आठवां गंगा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने बीएसएफ की महिला जवान जो देव प्रयाग से गंगासागर तक राफ्टिंग के जरिए गंगा की अविरलता और स्वच्छता का संदेश लेकर निकली हैं, उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन


गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए बीएएसएफ की यह देश में पहली अनूठी पहल है जो महिलाओं के दल को राफ्टिंग के लिए रवाना किया गया। दल की लीडर प्रिया मीणा ने बताया कि उनकी टीम को करीब तीन महीने की कड़ी ट्रेनिंग दी गई है। देशभर के कुल 56 शहरों में जो गंगा के किनारे स्थित हैं वहां पर यह टीम विश्राम करेगी और आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी। गंगा की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखने के लिए टीम आम जनमानस को प्रेरित करेगी। वहीं महिला बीएसएफ की जवान नारी सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को भी प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन


Ganga Utsav:  हरिद्वार में निर्मल और अविरल होकर बहती रहे गंगा, उत्सव में सभी ने संकल्पित भाव से किया आह्वान
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने ऑनलाइन कार्यक्रम को किया संबोधित
अल्मोड़ा में हुए हादसे के कारण सीएम पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम स्थागित हो गया। वह देहरादून से सीधे अल्मोड़ा हादसे में किशार घायलों को देखने पहुंच गए। उन्होंने अपने संबोधन में केवल हादसे पर दुख जताया और आगंतुक अतिथियों के स्वागत के साथ ही अपने संबोधन को समाप्त कर दिया। हालांकि सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर से तमाम तैयारियां की गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed