फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gang rape of woman by mixing intoxicants in cold drink in Raipur area

रायपुर क्षेत्र में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 09 Jul 2022 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of woman by mixing intoxicants in cold drink in Raipur area
रायपुर क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति के तीन दोस्तों ने कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर कार में उसके साथ दुष्कर्म किया और जहर पिलाकर मारने की भी कोशिश की। यही नहीं, महिला ने पति पर भी दूसरी पत्नी रहते हुए धोखे से शादी रचाने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला 17 जून का बताया जा रहा है। महिला के मुताबिक, वह अनुसूचित जाति की है। उसका अपने पति से वर्ष 2015 में तलाक हो चुका है। पहले पति से उसकी एक 12 साल की बेटी है। वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात नजीबाबाद निवासी व्यक्ति से हुई थी। वह अपने दो दोस्तों के साथ उसकी बेटी के जन्मदिन पर देहरादून आया। यहां उसने खुद को अविवाहित बताया और शादी की पेशकश की। इसके बाद तीनों का उसके घर आनाजाना शुरू हो गया। आरोप है कि इस बीच व्यक्ति ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत उसने रायपुर थाने में की थी, लेकिन उसने पुलिस के सामने जल्द विवाह का आश्वासन देकर मामला रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन

दिसंबर 2021 में कचहरी में दोनों ने विवाह कर लिया और रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकरण भी कराया। बाद में पता चला कि व्यक्ति पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। इसके बाद वह मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने लग गया। पीड़िता ने बताया कि 17 जून को वह सहस्रधारा रोड होते हुए डीएल रोड जा रही थी। नाला पानी श्मशान घाट के पास उसे पति के दो दोस्त मिले। झांसा दिया कि वे दोनों के बीच विवाद आपसी बातचीत से सुलझा लेंगे। इसके बाद उसे अपनी कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें एक व्यक्ति पहले से बैठा था। आरोप है कि तीनों ने कोल्ड ड्रिंक्स में उसे नशीला पदार्थ पिलाया और अचेत अवस्था में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद जबरदस्ती जहर खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आया तो वह कोरोनेशन अस्पताल में थी। आरोप लगाया कि पति ने दोस्तों के साथ साजिश रचकर सब किया है। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed