फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gambling in Dehradun Paltan Bazaar Several people arrested names of prominent leaders also implicated

Dehradun: पलटन बाजार में जुआ खेलते 18 लोगों को किया गया गिरफ्तार, कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल

Wed, 06 May 2026 10:50 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 06 May 2026 10:50 AM IST
सार

देहरादून में हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे पर छापा मार 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें कई बड़े नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं। पुलिस ने 3.10 लाख रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Gambling in Dehradun Paltan Bazaar Several people arrested  names of prominent leaders also implicated
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

देहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार देर रात बड़े जुए के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया। सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से 3,10,600 रुपये की नगदी, 20 डाईस और 4 गड्डी ताश के पत्ते बरामद किए।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी नगर स्वप्निल मुयाल के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम जब महावीर अपार्टमेंट के तीसरे तल पर पहुंची तो एक फ्लैट का दरवाजा हल्का खुला मिला। अंदर कमरे में करीब 15 से 20 लोग ताश और डाईस के जरिए जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखते ही आरोपी सकपका गए, जिसके बाद सभी को घेरकर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मौके से 2,47,660 रुपये जुए की रकम के रूप में बरामद हुए, जबकि तलाशी में आरोपियों की जेबों से भी नगदी मिली। कुल बरामद रकम 3,10,600 रुपये आंकी गई। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3/4/5 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान ई-साक्ष्य ऐप से वीडियो और फोटोग्राफी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: भाजपा के आठ विधायकों की फंस सकती है तैयारी और उम्मीदवारी, पार्टी के दो सर्वे की कसौटी पर हुए फेल

गिरफ्तार आरोपी

-रोशन लाल बंसल, निवासी नियर सनातन धर्म स्कूल, झंडा बाजार, देहरादून
-हरीश, निवासी 59 ऋषिनगर, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून
-सुजल, निवासी नियर सनातन धर्म स्कूल, झंडा बाजार, देहरादून
-निक्कू कुमार, निवासी साईं मंदिर, तिलक रोड, देहरादून
-सन्नी पासवान, निवासी करगी चौक, ब्राह्मणवाला, देहरादून
-प्रीतम थापा, निवासी करगी चौक, ब्राह्मणवाला, देहरादून
-सुनील, निवासी आमवाला, नालापानी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून
-इंतजार, निवासी चंदन नगर, कोतवाली नगर, देहरादून
-सौरभ जायसवाल, निवासी लक्खीबाग, देहरादून
-विकास कुमार, निवासी झंडा बाजार, सहारनपुर चौक, देहरादून
-तरुण कुमार (फर्द में एक स्थान पर अरुण कुमार), निवासी ऋषिनगर, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून
-मुकेश, निवासी बुड गांव, कांवली रोड, देहरादून
-वाजिद खान, निवासी ब्रह्मपुरी, निरंजनपुर, देहरादून
-सूरज पासवान, निवासी ब्राह्मणवाला, ब्रह्मपुरी, देहरादून
-सुबोध पासवान, निवासी लक्खीबाग, कोतवाली नगर, देहरादून
-दिलबर, निवासी करणपुर, नदी रिशपना क्षेत्र, देहरादून
-राकेश उर्फ तिनका, निवासी ऋषिनगर, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून
-कादिर, निवासी विजिलेंस ऑफिस रोड, करगी, देहरादून

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed