फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gairsain would be permanent capital: BJP

भाजपा का ऐलान, सत्ता में आते ही गैरसैंण बनेगी स्थायी राजधानी

Fri, 06 Nov 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Nov 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
gairsain would be permanent capital: BJP

गैरसैंण सत्र से उपजा स्थायी राजधानी का विवाद बृहस्पतिवार को और गहरा गया। भाजपा ने दो टूक कहा कि सत्ता में आते ही गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनायेंगे। इसके जवाब में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने ही भाजपा को यह ऐलान करने के लिए मजबूर किया है।

विज्ञापन


भाजपा की मंशा साफ होती तो वह विधानसभा सत्र में गैरसैंण स्थायी राजधानी के मुद्दे पर नियम 310 के तहत विशेष चर्चा के बजाय सामान्य चर्चा के लिए तैयार हो जाती। कांग्रेस संगठन काम करके दिखाने के अपने पुराने रुख पर कायम रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में ऐलान किया कि भाजपा 2017 में सत्ता में आई तो गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी विवाद भाजपा की देन: सीएम

gairsain would be permanent capital: BJP

भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार नियम 310 के तहत मतदान होने के डर से गैरसैंण में तीन नवंबर को सदन में स्थायी राजधानी के मुद्दे पर चर्चा से पीछे हट गई। तीरथ ने कहा कि गैरसैंण स्थायी राजधानी होनी चाहिए यह हमारा स्पष्ट मत है। भाजपा ने तीन नवंबर को गैरसैंण सत्र के दौरान सदन में सरकार से उसका स्पष्ट मत पूछा था।

नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि अब यह सरकार बताएगी कि 310 में विपक्ष कौन सा मुद्दा उठाए और कौन सा नहीं। गैरसैंण में एक नवंबर को कांग्रेस अधिवेशन में भी गैरसैंण पर एक शब्द नहीं बोला गया।

उधर, देर शाम सचिवालय में मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राजधानी का विवाद भाजपा की ही देन है। 2000 में अंतरिम सरकार में रहते हुए भाजपा ने यह सवाल हल नहीं किया। 2007 से लेकर 2012 तक सत्ता में रहते हुए भाजपा ने गैरसैंण में एक भी काम नहीं किया। अब कांग्रेस ने गैरसैंण में विधानभवन बनाने से लेकर कैबिनेट और सत्र आयोजित किया तो भाजपा को गैरसैंण की याद आई।

भाजपा पैसे दिलाए मैं करूंगा सरकार से आग्रह: किशोर

gairsain would be permanent capital: BJP

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा स्थायी राजधानी के मुद्दे पर इतनी ही गंभीर थी तो उसे सदन में गैरसैंण पर नियम 310 के तहत ही चर्चा क्यों करानी थी। 310 में चर्चा सरकार की विफलता पर होती है। यह कैसे स्वीकार कर लिया जाता।

इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस ही वह पहला राष्ट्रीय दल है जिसने गैरसैंण में अधिवेशन आयोजित किया। कांग्रेस गैरसैंण में विधान भवन बनाने से लेकर विधानसभा सचिवालय और अन्य निर्माण कर रही है।

राजधानी बनाने के लिए दस हजार करोड़ रुपये चाहिए। किशोर के मुताबिक भाजपा यह पैसे केंद्र से दिलवा दे, वह खुद सरकार से आग्रह करेंगे कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed