फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gairsain registered as guest house in paper.

गैरसैंण में राजधानी नहीं गेस्ट हाउस बना रही सरकार, कागजों में दर्ज

Fri, 18 Nov 2016 03:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Nov 2016 03:18 AM IST
विज्ञापन
gairsain registered as guest house in paper.
भरासीसैंण में बना नया विधानसभा भवन - फोटो : AmarUjala

गैरसैंण राजधानी पर सरकार को भाजपा ने सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह घेरा। भाजपा का कहना है कि सरकार का शासनादेश है कि गैरसैंण में अतिथि गृह बन रहा है, जबकि घोषणा में राजधानी और ग्रीष्मकालानी राजधानी की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


सरकार के दोहरे रवैये पर भाजपा के खड़े किए सवाल पर सरकार का कहना है कि अतिथि गृह से संबंधित शासनादेश है तो वह त्रुटिवश है, उसको ठीक करवाया जाएगा। गैरसैंण विधानसभा सत्र के पहले दिन एक बड़े तथ्य का विपक्ष ने खुलासा कर सरकार को बैकफुट पर ला दिया।
विज्ञापन


विपक्ष ने सदन के भीतर सरकार के एक शासनादेश का उल्लेख किया, जिसमें गैरसैंण में चल रहे निर्माण को राज्य अतिथि गृह बताया गया है। भाजपा के आरोप का सदन के भीतर और बाहर सत्ता पक्ष के पास कोई सटीक जवाब नहीं मिला। नेता सदन ने भाजपा के आरोपों से किनारा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने मानी आदेश में गड़बड़ी की बात

gairsain registered as guest house in paper.
हरीश रावत - फोटो : Self

जिस शासनादेश में वह गैरसैंण को अतिथि गृह होने की बात कर रहे हैं उसमें त्रुटि है उसे ठीक किया जाएगा। हम गैरसैंण पर काम कर रहे हैं, जो दिख रहा है कि क्या बनने जा रहा है, लेकिन यह दुखद है कि भाजपा अपना पक्ष रखने के बजाए सरकार पर सवाल खड़े कर रही है। भाजपा गैरसैंण की इतनी ही हितैषी है तो साफ करे कि गैरसैंण राजधानी बनाने के वह पक्ष में है या नहीं। भाजपा अधिकारिक तौर पर यह क्यों नहीं कहती कि गैरसैंण को हम राजधानी मानते हैं। भाजपा अपनी स्थिति साफ कर दे हम गैरसैंण पर निर्णय ले लेंगे।
-हरीश रावत, सीएम
 
भाजपा गैरसैंण को स्थाई, अस्थाई या ग्रीष्कालीन राजधानी बनाने के लिए तैयार है। सदन के भीतर हम इसकी मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार अपना बिजनेस निपटाने, यूनिवर्सिटी बनाने में जुटी पड़ी है। सातवीं बार सरकार ने गैरसैंण में बुला लिया, लेकिन स्थिति साफ करने को तैयार नहीं है कि आखिर सदन बुलाया क्यों है। सरकार ने सिर्फ ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए भवनों का निर्माण करवाया, जबकि शासनादेश में गैरसैंण में निर्माण को अतिथि गृह बताकर काम चल रहा है।
-अजय भट्ट, नेता प्रतिपक्ष

सरकार कर रही जनभावनाओं से खिलवाड़

gairsain registered as guest house in paper.
गोविंद कुंजवाल - फोटो : file photo
सरकार की नियत खराब है। गैरसैंण को अतिथि गृह बताकर निर्माण करवाया जा रहा है, जो शर्मनाक है। सरकार जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। हम गैरसैंण पर सरकार के हर फैसले के साथ है, लेकिन सीएम जनभावनाओं से खेल रहे हैं।
-मदन कौशिक, भाजपा विधायक

गैरसैंण में विधानसभा भवन का निर्माण हो रहा है। एमएलए हॉस्टल बन चुके हैं।  तीसरी बार सत्र चल चुका है, ऐसे में गैरसैंण पर सवाल खड़ा कर अनुचित है।
-गोविंद सिंह कुंजवाल, विधानसभा अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed