फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gairsain budget session 2018 bjp Strategy for beat congress

गैरसैंण बजट सत्र: कांग्रेस पर वार को तैयार BJP, विधानमंडल की बैठक में तैयार की रणनीति

Mon, 19 Mar 2018 10:58 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भराड़ीसैण
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भराड़ीसैण Updated Mon, 19 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Gairsain budget session 2018 bjp Strategy for beat congress
gairsain

गैरसैंण राजधानी के सवाल पर तपते माहौल के बीच भाजपा ने भी विपक्ष के हमलों का मजबूती से जवाब देने का निर्णय लिया है। भाजपा ने इसके लिए रणनीति तैयार कर ली है। पहली बार भराड़ीसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण को भाजपा राजधानी के सवाल पर आगे बढ़ने के रूप में पेश करेगी।

विज्ञापन


इसके अलावा, पांच साल के कार्यकाल में गैरसैंण राजधानी के सवाल पर कांग्रेस के ढुलमुल रवैये को भी भाजपा दमदार तरीके से उठाएगी। भाजपा ने सत्र को लंबा चलाने का इरादा भी जाहिर किया है।
विज्ञापन


सोमवार को देर शाम भराड़ीसैंण में हुई भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में करीब एक घंटे तक रणनीति पर चर्चा की गई। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की मौजूदगी में यह बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज ने साधे हरीश रावत सरकार पर निशाने

Gairsain budget session 2018 bjp Strategy for beat congress
सतपाल महाराज - फोटो : file photo

बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण से संबंधित जानकारी सबसे पहले साझा की गई। कहा गया कि भाजपा सरकार ने पहली बार भराड़ीसैंण में राज्यपाल का अभिभाषण कराकर स्पष्ट संकेत दे दिया है कि वह गैरसैंण राजधानी के सवाल पर क्या सोचती है। बैठक में कहा गया कि गैरसैंण पर भले ही कांग्रेस खुद हल्ला मचाती हो, लेकिन उसका रुख आज भी अस्पष्ट है। ऐसे में उसे कुछ भी कहने का कोई हक नहीं है।

महाराज ने साधे हरीश रावत सरकार पर निशाने
कांग्रेस में रहते हुए सबसे पहले गैरसैंण राजधानी के मसले को उठाने वाले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को हरीश रावत सरकार पर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण में जिस तरह से विधान भवन तैयार किया गया है, उसमें कहीं से पर्वतीय झलक देखने के लिए नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि उनके स्तर पर सरकार से कहा गया था कि इसमें केदारनाथ और तमाम अन्य स्थानों के चित्र होने चाहिए। मगर ऐसा नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed