फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   gadkari says, uma ji you will not have to leave ministry.

क्यों बोले गडकरी? उमा जी आपको मंत्रालय नहीं छोड़ना पड़ेगा!

Thu, 07 Jul 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 07 Jul 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
gadkari says, uma ji you will not have to leave ministry.
नमामि गंगे परियोजना के शुभारंभ पर बोल रही थीं उमा - फोटो : अमरउजाला

बृहस्पतिवार को हरिद्वार में नमामि गंगे के तहत 250 करोड़ की 43 योजनाओं के शिलान्यास के दौरान उमा भारती ने कुछ ऐसा कहा कि गडकरी को उन्हें आश्वस्त करना पड़ा।

विज्ञापन


तीन दिन पहले कैबिनेट में फेरबदल और कई मंत्रियों की छुट्टी होने के बाद केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती नमामि गंगे योजना के शुभारंभ मौके पर कुछ अलग ही अंदाज में नजर आई। उन्होंने कभी तो अपने आप को बुद्धू कहा कभी ना समझ कहते हुए गंगा की सेवा करने की बात कही।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उमा भारती ने कह दिया कि अगर मंत्री रही तो अक्तूबर के बाद में जैसे ही नमामि गंगे का असर दिखने लगेगा गोमुख से गंगा सागर तक की पदयात्रा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री रहते हुए भी करूंगी पदयात्रा और बिना मंत्री के भी: उमा

gadkari says, uma ji you will not have to leave ministry.
हरिद्वार में 250 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ हुआ। - फोटो : अमरउजाला

उन्होंने नितिन गड़करी से निवेदन किया कि अगर आप कहेंगे की मंत्री पद पर रहकर पदयात्रा करेंगी, तो वह मंत्री रहकर भी पदयात्रा को तैयार है और बिना मंत्री के भी। उन्होंने कहा कि वह हफ्ते में दिन तीन पदयात्रा करेंगी।

गंगा किनारे गांव-गांव पैदल चलूंगी। इस योजना को खर्च होने वाले 1500 करोड़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गंगा के लिए दान-दक्षिणा बताई। उदाहरण देते हुए कहा कि पहले कन्नौज के राजा कुंभ में अपनी राज्य की राशि को दान कर देते थे।

उन्होंने कहा कि गंगा रक्षा का काम सरकार का ही नहीं है। गंगा की रक्षा की जिम्मेदारी हर भक्त और नागरिक की है। उमा भारती के संबोधन के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने आश्वस्त किया है कि उन्हें मंत्रालय नहीं छोड़ना पड़ेगा। मंत्री रहते हुए गंगा के लिए सभी कार्य पूरे करें।

Published By: Vivek Singh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed