फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   funeral of major vijay singh in dehradun

उत्तराखंड के मेजर की असम में मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Sun, 17 Sep 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
funeral of major vijay singh in dehradun

असम में तैनात दून निवासी मेजर विजय सिंह अहलावत की असम में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। रविवार को उनका पार्थिव शरीर देहरादून लाया गया, जहां टपकेश्वर घाट स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।  

विज्ञापन


राजधानी के विजय कालोनी निवासी मेजर विजय सिंह अहलावत की शुक्रवार को असम में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी। मेजर की मौत की खबर परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। मेजर की पत्नी नम्रता का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी तीन साल की बेटी अनिका है। रविवार को सेना की टीम मेजर के पार्थिव शरीर को लेकर दून पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी मेजर को श्रद्धांजली देने पहुंचे। टपकेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन राजपूताना राइफल्स में तैनात मेजर विजय सिंह अहलावत के भाई ब्रिगेडियर यशपाल अहलावत ने बताया कि एक साल पहले ही मेजर विजय की तैनाती जयपुर से असम में हुई थी। शुक्रवार को वह यूनिट से ऑपरेशन के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed