फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Fuly' to release as soon as theaters open

बड़े पर्दे पर एक बार फिर गढ़वाली फिल्म देख सकेंगे दर्शक

Tue, 06 Jul 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
'Fuly' to release as soon as theaters open
मल्टीप्लेक्स की सिल्वर स्क्रीन पर 2014 में जब दर्शकों ने पहली बार गढ़वाली फिल्म देखी तो निर्माता निर्देशक सहित पूरी टीम को खूब वाहवाही मिली। फिल्म थी अंजवाल। जिसे देखने के बाद लोगों ने इसे गढ़वाली सिनेमा का नया जन्म मिला बताया था। लोगों में पहली बार गढ़वाली फिल्म देखने का जबरदस्त उत्साह था। इसके चलते पहला शो हाउसफुल रहा। अब एक बार फिर गढ़वाली फिल्म ‘फ्यूली’ सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। हालांकि अभी सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

2021 में महिला सशक्तीकरण पर आधारित गढ़वाली फिल्म ‘फ्यूली’ को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म के निर्माता निदेशक मनीष वर्मा ने बताया कि उनकी तीसरी गढ़वाली फिल्म ‘फ्यूली’ को सेंसर बोर्ड द्वारा पास कर दिया गया है। फिलहाल कोरोना के चलते सिनेमाघर भी बंद हैं, लेकिन जैसे ही सिनेमाघर खोले जाने के संबंध में गाइडलाइन जारी होगी, फिल्म को देश के चुनिंदा मल्टीप्लेक्स में रिलीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गढ़वाली सिनेमा को आगे बढ़ाना बहुत जरूरी है। वर्मा के अनुसार अपनी संस्कृति को जिंदा रखने और युवाओं तक पहुंचाने के लिए गढ़वाली सिनेमा को आगे बढ़ाना होगा। फिल्म में मनीष वर्मा, अनामिका बिष्ट, अबू रावत, सोनाली, रमेश नौडियाल, शोभा रावत सहित कई कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed