फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   friendship story, BJP leader murdered in Rudrapur, Udham Singh Nagar, friend cheated

भाजपा नेता का कत्ल: वो दोस्ती ही क्या जो ऐसे खेल खेल गई...संदीप को छोटी उम्र ने बहुत कुछ सिखा दिया

Sun, 15 May 2022 01:43 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 15 May 2022 01:43 PM IST
सार

खनन क्षेत्र के रास्ते को डंपर से रोकने और भराई को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करने पर शनिवार सुबह शांतिपुरी में भाजपा के पंतनगर मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
friendship story, BJP leader murdered in Rudrapur, Udham Singh Nagar, friend cheated
भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता संदीप सिंह कार्की के सोशल मीडिया अकाउंट पर लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। शेखर सिंह कोरंगा ने लिखा है कि आपका इस तरह चले जाना दुखद है। हिमांशु देउपा ने लिखा है कि संदीप को छोटी उम्र ने बहुत कुछ सिखा दिया। अजय यादव ने लिखा है कि हत्यारों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


खनन क्षेत्र के रास्ते को डंपर से रोकने और भराई को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करने पर शनिवार सुबह शांतिपुरी में भाजपा के पंतनगर मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलाने वाले आरोपी सगे भाई मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनके माता-पिता और दोनों की पत्नियों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


संदीप की मौत की खबर से परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा है। संदीप के चाहने वाले उनके लिए अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। जीवा कोरंगा ने उनके बारे में लिखा है कि आप हमेशा हमारी यादों में रहोगे। पवन दूबे कहते हैं कि संदीप से हमेशा हंसते हुए चेहरे के साथ मुलाकात हुई। एक दोस्त ने लिखा है कि वो दोस्ती ही क्या जो ऐसे खेल खेल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कार्की की हत्या से बीजेपी में शोक की लहर


संदीप को न्याय दिलाने में वह हर कदम उनके साथ हैं। वहीं लवली सहगल, विपिन जल्होत्रा, हरीश कुमार खानवानी, गिरीश चंद्र आदि ने भी संवेदना व्यक्त की है।- सौरभ नेगी

 

संदीप कार्की की हत्या से पूरे भाजपा परिवार में दुख का माहौल है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।
- अजय भट्ट, सांसद, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर

ये भी पढ़ें...भाजपा नेता की हत्या: संदीप के मासूम बच्चे पूछ रहे हैं...कहां हैं पापा, मार्मिक शब्द सुन लोगों का फट गया कलेजा, तस्वीरें

पंतनगर मंडल महामंत्री संदीप कार्की की हत्या दुखद है। पुलिस प्रशासन से इस संबंध में वार्ता करके कहा है कि शीघ्र हत्या करने वाले को पकड़ कर कठोर कार्रवाई की जाए। संदीप के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
- शिव अरोरा, विधायक, रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed