{"_id":"d1fc27fde8ca9d71193ac4be057322b1","slug":"freedom-fighter-jagdish-sharan-past-away-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी जगदीश शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी जगदीश शरण
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Sat, 25 Oct 2014 06:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगदीश शरण पांडे का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उन्होंने आजाद हिंद फौज में शामिल होकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था। जगदीश शरण पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
शवयात्रा में आए गणमान्य लोग
वृहस्पतिवार को विश्वनाथ घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. इकबाल अहमद, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक आरएस ह्यांकी आदि अधिकारियों ने दिवंगत पांडे के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस की टुकड़ी ने भी सलामी दी।
विज्ञापन
शवयात्रा में संसदीय सचिव मनोज तिवारी, सांसद अजय टम्टा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी समेत शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक
स्वतंत्रता सेनानी पांडे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार देर सायं उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को विश्वनाथ घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्रों ने दी। पांडे अपने पीछे पत्नी कलावती देवी, छह पुत्र और एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने जगदीश शरण पांडे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में पांडे की भूमिका को सराहनीय बताया।