फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Free tablet money for students went to PLA for not being spent on time

Exclusive: टैबलेट का इंतजार करते रह गए छात्र, समय पर धनराशि खर्च नहीं कर पाया विभाग, पीएलए खाते में चला गया पैसा

Sun, 05 Jun 2022 03:48 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Jun 2022 03:48 PM IST
सार

उच्च शिक्षा विभाग वित्तीय वर्ष 2021-22 में धनराशि का उपयोग नहीं कर पाया। यह हाल तब है जबकि हजारों छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मुफ्त टैबलेट का इंतजार है। प्रभारी उच्च शिक्षा निदेशक डा. संदीप कुमार शर्मा की ओर से शासन को लिखे पत्र में कहा गया है कि आठ करोड़ 85 लाख से अधिक की धनराशि जिलाधिकारियों के पीएलए खाते में रखी गई है। 

विज्ञापन
Free tablet money for students went to PLA for not being spent on time
पैसा - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त टैबलेट का धन तय समय पर खर्च न होने से यह पैसा छात्र-छात्राओं के खाते के बजाय पीएलए (वैयक्तिक लेखा खाता) में चला गया है। 8 करोड़ 85 लाख से अधिक रुपये इस खाते में जमा कराए गए हैं। यह हाल तब है जबकि 35 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट का इंतजार है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घोषणा पर सरकारी महाविद्यालयों के सभी एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट दिए जाने थे। पूर्व में इसके लिए शासन की ओर से समिति गठित कर निविदा निकाली जानी थी, लेकिन बाद में निर्णय लिया गया कि छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से टैबलेट की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन


शासन की ओर से इसके लिए एक अरब 26 करोड़ रुपये जारी किए गए थे लेकिन उच्च शिक्षा विभाग वित्तीय वर्ष 2021-22 में इस धनराशि का उपयोग नहीं कर पाया। यह हाल तब है जबकि हजारों छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मुफ्त टैबलेट का इंतजार है। प्रभारी उच्च शिक्षा निदेशक डा. संदीप कुमार शर्मा की ओर से शासन को लिखे पत्र में कहा गया है कि आठ करोड़ 85 लाख से अधिक की धनराशि जिलाधिकारियों के पीएलए खाते में रखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के लाभ से वंचित हो रहे छात्र 

उच्च शिक्षा निदेशक ने शासन को लिखे पत्र में कहा कि मुफ्त टैबलेट के लिए महाविद्यालयों में चार जनवरी 2022 तक अध्ययनरत छात्रों के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है। कई छात्र वर्ष 2021-22 में परीक्षा एवं परीक्षाफल देर से घोषित होने की वजह से योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। इसके लिए शासनादेश में संशोधन किया जाए। 

मात्र इन महाविद्यालयों के शत प्रतिशत छात्रों को मिला पैसा 

प्रदेश के नैनीताल जिले के महाविद्यालय दोषापानी और पतलोट में शत-प्रतिशत डीबीटी हुई है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग जिले के महाविद्यालय अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग, नई टिहरी के पोखाल और लंबगांव, पौड़ी जिले के पोखड़ा, हरिद्वार जिले के दल्लावाल खानपुर और मरगूबपुर, ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर, पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग, गणाई गंगोली और राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट उन महाविद्यालयों में से हैं जिनमें शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट के लिए डीबीटी के माध्यम से पैसा मिला है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath yatra 2022: हेली सेवा के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी, टिकटों की खूब हो रही कालाबाजारी, पर्यटन मंत्री सख्त

चुनाव आचार संहिता की वजह से मुफ्त टैबलेट की प्रक्रिया रुक गई थी। यही वजह है कि इसमें देरी हुई है। अब तक 70 फीसदी छात्र-छात्राओं को टैबलेट के लिए पैसा दिया जा चुका है। कोई छात्र योजना से वंचित न रहे इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है। - डा. आरके भाकुनी, उप निदेशक उच्च शिक्षा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed