फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Free health camp was organized. Former Mayor Sunil

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का नि:शुल्क उपचार हुआ

Mon, 24 Jun 2024 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Free health camp was organized. Former Mayor Sunil
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, नव्य भारत फाउंडेशन और स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ फिजीकल थैरेपी की ओर से रविवार को मिशन आरोग्य एवं चिरंजीवी भारत के तहत निरंजनपुर आश्रम में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


शिविर में पीजीआई चंडीगढ, एम्स और दून अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीजों का उपचार किया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की प्रदेश कोआर्डिनेटर साध्वी अरूणिमा भारती ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन निवास करता है। इसी से मनुष्य परमात्मा को प्राप्त कर सकता है। दून अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अभय, दंत चिकित्सक डॉ. योगेश्वरी व डॉ. आयुष काला और पीजीआई चंडीगढ़ के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अनिरुद्ध उनियाल ने परामर्श दिया। इस दौरान साध्वी जाह्नवी भारती, दुर्गा प्रसाद उनियाल, सिमरन कौर, ऋषभ मिश्रा, अभिजीत उनियाल, खेमराज उनियाल, समीक्षा उनियाल, आशुतोष काला, सौरव गोनियाल, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed