फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraudulent car showroom owner arrested

ग्राहकों से धोखाधड़ी करने वाला कार शोरूम मालिक गिरफ्तार

Fri, 23 Jul 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fraudulent car showroom owner arrested
कार बेच कर ग्राहकों से धोखाधड़ी करने वाले शोरूम संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि डीलरशिप रद्द होने के बावजूद कार बेची और रजिस्ट्रेशन के पैसे भी वसूल लिए, लेकिन कारों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया।
विज्ञापन

सीओ सदर अनुज कुमार ने बताया कि कनिष्क खन्ना निवासी राजपुर रोड को वर्ष 2016 में स्कोडा कंपनी की कार बिक्री के लिए डीलरशिप मिली थी, लेकिन उसने कार बिक्री में तमाम गड़बड़ियां की। इसके चलते कंपनी ने 2020 में काली सूची में डाल दिया। इसके बाद भी वहां कई गाड़ियां खड़ी हुई थीं। काली सूची में डाले जाने से उसके द्वारा बेची गई गाड़ियों का आरटीओ में पंजीकरण नहीं हो सकता। इसके बावजूद खन्ना ने गाड़ियों को बेचना जारी रखा। इनमें से एक प्रिया मलिक निवासी चकराता रोड ने पिछले दिनों तहरीर दी थी। बताया था कि उन्होंने 11.60 लाख रुपये में कार खरीदी थी। पंजीकरण के रुपये भी इसमें शामिल थे। बावजूद इसके उनका पंजीकरण नहीं कराया गया। बृहस्पतिवार को आरोपी कनिष्क खन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed