फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud of two lakhs from retired colonel

Dehradun News: सेवानिवृत्त कर्नल से दो लाख की ठगी

Mon, 14 Aug 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Fraud of two lakhs from retired colonel
साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त कर्नल से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने उन्हें इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम जमा न होने पर पेनल्टी लगने का डर दिखाया था। पीड़ित की शिकायत पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




सेवानिवृत्त कर्नल आरके टंडन पिनेकल रेजीडेंसी में रहते हैं। उनका हर साल दो लाख रुपये इंश्योरेंस का प्रीमियम जमा होता है। इस साल यह 11 अगस्त को जमा होना था। इसी दिन उन्हें एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। उसने खुद को एचडीएफसी इंश्योरेंस का एजेंट बताया। कहा, यदि उन्होंने प्रीमियम जमा नहीं किया तो बाद में पेनल्टी भी देनी होगी। इसके लिए उसने एक खाता नंबर भी उन्हें उपलब्ध करा दिया। यह खाता मुंबई का था, जिसमें टंडन से दो लाख रुपये जमा करा लिए। ठग ने थोड़ी देर बाद रसीद भेजने की बात कही। जब रसीद नहीं आई तो उन्होंने देहरादून ब्रांच से संपर्क किया। पता चला कि यह कंपनी का खाता है ही नहीं। इसके बाद टंडन को एहसास हुआ कि उन्होंने ठगों के खाते में पैसा जमा कर दिया है। एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed