{"_id":"676ca589af6a999f710863ba","slug":"fraud-of-rs-1350-lakh-through-fake-registration-of-land-dehradun-news-c-5-1-drn1031-578972-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर 13.50 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर 13.50 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
Iशिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
I
Iजमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर बुजुर्ग से 13.50 लाख रुपये हड़प लिए गए। शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रामपाल निवासी मसूरी ने शिकायत करते हुए बताया कि वह 2018 में मसूरी नगर पालिका से सुपरवाइजर के पद से रिटायर्ड हुए थे। उसी समय सतेंद्र प्रकाश बहुगुणा और देंवेंद्र प्रकाश से उनकी मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों ने आईएसबीटी निवासी सोनू गुप्ता और राम सिंह नेगी से मिलवाया। आरोपियों ने उन्हें ब्राह्मणवाला में जमीन दिखाई और इसकी रजिस्ट्री से पहले उनसे 13.50 लाख रुपये लिए। अगले सात 2019 में कोर्ट में रजिस्ट्री भी कराई। इसमें उनका नाम भूमि स्वामी के रूप में दिखाया गया।I
Iरजिस्ट्री के बाद जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो आसपास के कुछ लोगों ने कब्जा नहीं दिया। बल्कि, इस पर आपत्ति जताई। आरोप है कि जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराई गई। आरोपियों से रकम वापस मांगी तो जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद