फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud of five lakhs in the name of platinum membership in the stadium

Dehradun News: स्टेडियम में प्लेटिनम मेंबरशिप के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी

Fri, 09 Feb 2024 03:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Fraud of five lakhs in the name of platinum membership in the stadium
I
विज्ञापन

II- शिकायत पर रायपुर पुलिस ने डायल कंपनी के प्रतिनिधियों पर दर्ज किया मुकदमा
I
I

I
I- पीड़ित को स्टेडियम में क्लब हाउस, आइस रिंक, स्वीमिंग पूल, फिटनेस सेंटर का दिया था झांसा
I
Iदेहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में प्लेटिनम मेंबरशिप के नाम पर डायल कंपनी के प्रतिनिधियों ने एक व्यक्ति के साथ पांच लाख की धोखाधड़ी कर दी। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने पीड़ित को स्टेडियम में क्लब हाउस, आइस रिंक, फिटनेस सेंटर, स्टीम आदि का झांसा दिया था।
I
Iथाना प्रभारी रायपुर कुंदन राम ने बताया कि सागर बोहरा निवासी ग्राम सिमलासग्रांट पोस्ट ऑफिस नागल ज्वालापुर, डोईवाला शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उन्हें डायल कंपनी के प्रतिनिधियों ने देहरादून स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में प्लेटेनियम मेंबरशिप खरीदने के लिए कहा। बताया कि स्टेडियम में क्लब हाउस, आइस रिंक, स्वीमिंगपूल, फिटनेस सेंटर, स्टीम व स्वाना आदि अनेक फैसिलिटी उपलब्ध हैं। कंपनी के प्रतिनिधियों ने कंपनी के सरकारी होने के कुछ दस्तावेज भी दिखाए। जिन्हें देखकर उन्हें विश्वास हो गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iइसके बाद उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों ने आश्वासन पर पहले ढाई लाख रुपये कंपनी को दिए। इसके बाद एक सदस्यता अनुबंध निष्पादित किया गया। फिर उनसे पांच लाख रुपये ऐंठने के बाद न तो प्लेटिनम मेंबरशिप की एवज में कोई सुविधा उपलब्ध कराई गई और न ही पैसे वापस किए। जब कंपनी की ओर से दिखाए दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई तो पता चला कि जिन दस्तावेजों के बल पर कंपनी के सरकारी होने का दावा किया गया था वो फर्जी थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के बाद कंपनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article