{"_id":"671fed884b765825ad049d44","slug":"fraud-in-the-name-of-selling-mortgaged-property-in-the-bank-dehradun-news-c-5-1-drn1031-535888-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बैंक में बंधक संपत्ति को बेचने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बैंक में बंधक संपत्ति को बेचने के नाम पर ठगी
विज्ञापन
बैंक में बंधक रखे मकान को दंपती ने जालसाजी कर दूसरे को बेच दिया। पीड़ित की शिकायत पर वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले में शिकायत प्रवीन कुमार गर्ग निवासी दिल्ली ने की है। उन्होंने बताया कि वह पिछले साल देहरादून आकर रहने लगे थे। यहां उनकी मुलाकात नीरज भट्ट निवासी साईं लोक, जीएमएस रोड से हुई। नीरज और उनकी पत्नी सपना जोशी भट्ट ने पीड़ित को अपना मकान बेचने की डील की। बताया कि मकान सपना के नाम पर है। गर्ग ने जुलाई 2023 में संपत्ति का विक्रय पत्र तैयार कर पूरा भुगतान कर दिया। इसके बाद दंपती ने किराया देने के आश्वासन के साथ कुछ समय के लिए मकान में रहना जारी रखा। बाद में, जब गर्ग ने संपत्ति के मूल दस्तावेज मांगे, तो उन्हें बताया गया कि दस्तावेज कहीं खो गए हैं।
बाद में खुलासा हुआ कि यह संपत्ति पहले से ही बैंक में बंधक है और बैंक ने कर्ज वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।