फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud in District Co-operative Bank recruitment, Congress, former state president Ganesh Godiyal will stage a sit in the secretariat

जिला सहकारी बैंक भर्ती में गड़बड़ी: निष्पक्ष जांच की मांग के लिए कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सचिवालय में देंगे धरना

Sun, 10 Apr 2022 03:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Apr 2022 03:20 PM IST
सार

जिला सहकारी बैंकों में भर्ती में हुई गड़बड़ी मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक तरफ जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ भ्रष्ट मंत्रियों को छूट दे रहे हैं।

विज्ञापन
Fraud in District Co-operative Bank recruitment, Congress, former state president Ganesh Godiyal will stage a sit in the secretariat
गणेश गोदियाल - फोटो : google

विस्तार

सहकारिता विभाग की ओर से जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत के बाद विभागीय जांच जारी है। इधर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मामले में विजिलेंस या विधानसभा की संयुक्त जांच समिति से जांच कराए जाने की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह सोमवार को सचिवालय में धरना देंगे। ताकि भ्रष्ट सरकार के कारनामों को जनता के सामने रखा जा सके। 

विज्ञापन


 मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को इस मामले में नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक तरफ जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ भ्रष्ट मंत्रियों को प्रशय दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...नींबू को लगी महंगाई की नजर: उत्तराखंड में आसमान चढ़ते दाम से ग्राहकों का जी खट्टा, जानकर चौंक जाएंगे इतने रुपये किलो बिक रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदियाल ने कहा कि इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होने तक कांग्रेस पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्री पिछली भर्तियों में जिस एजेंसी का हवाला देकर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाए जाने की बात कह रहे हैं, वह एजेंसी पहले ही संदेह के घेरे में हैं। उन्होंने कहा कि वह चतुर्थ श्रेणी की हाल में हुई भर्तियों के साथ तमाम भर्तियों को लेकर सोमवार को सचिवालय में धरना देकर विरोध प्रदर्शन प्रकट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed