{"_id":"32494f615b8c7154659b8f94c1f9a07a","slug":"fraud-girl-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और बैंक में नोट छोड़ भाग उठी लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और बैंक में नोट छोड़ भाग उठी लड़की
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 11 Sep 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती आई तो बैंक को चूना लगाने के लिए थी, लेकिन अपनी होशियारी के चक्कर में मुसीबत में फंस गई है। बैंक को तो चूना नहीं लगा उल्टा युवती को नंगे पांव वापस दौड़ना पड गया।
विज्ञापन
एसबीआई में 13 हजार के नकली नोट जमा कराने पहुंची एक युवती पकड़े जाने का शक होते ही रुपये बैंक काउंटर पर छोड़कर वहां से भाग निकली।
पढें, अभी-अभीः केदारनाथ पहुंचे 'निशंक'
विज्ञापन
500 के करीब 26 नोट
महिला के पास 500 के करीब 26 नोट थे। शाखा प्रबंधक ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बुधवार दोपहर एक बजे 18 हजार रुपये की धनराशि अपने अकाउंट में जमा कराने के लिए एक युवती पहुंची।
विज्ञापन
बैंक में काफी भीड़ थी। कैशियर ने जब नोट गिने, तो उन्हें नोटों पर शक हुआ। ये सभी नोट 500-500 के थे। इस पर कैशियर ने युवती से वाउचर पर अपना फोन नंबर लिखने को कहा।
पढें, हथिनी के एक इशारे पर तेंदुआ हुआ ढ़ेर
वाउचर लेकर चंपत हो गई
नंबर लिखने के बहाने युवती लाइन से हट गई। कैशियर ने अपने साथी से नोटों की पहचान करने के लिए कहा। इसी बीच युवती रुपये बैंक काउंटर पर छोड़कर वाउचर लेकर चंपत हो गई।
बैंक कर्मियों ने उसे ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। बैंक की शाखा प्रबंधक अमिता रतूड़ी की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शाखा प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पढें, सरकार को महंगी पड़ गई केदारनाथ पूजा
ऑपरेट करना नहीं आते सीसीटीवी कैमरे
स्टेट बैंक की शाखा में सात सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन किसी को ऑपरेट करना नहीं आता। बैंक प्रभारी प्रबंधक आरके गुप्ता ने बताया कि शाखा प्रबंधक अवकाश पर हैं और हमें सीसीटीवी ऑपरेट करने की जानकारी है। बैंक ने सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकालने के लिए एक्सपर्ट को बुला लिया है।