{"_id":"63f2836795e025861708a736","slug":"fraud-case-against-five-including-three-bank-officials-dehradun-news-c-5-drn1037-82241-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: तीन बैंक अधिकारियों समेत पांच पर ठगी का मुकदमा, बंधक मकान दिलाने के नाम पर हड़पी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: तीन बैंक अधिकारियों समेत पांच पर ठगी का मुकदमा, बंधक मकान दिलाने के नाम पर हड़पी रकम
Mon, 20 Feb 2023 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 05:59 PM IST
सार
मामले में पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले विनोद कुमार ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका संपर्क राजा रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक से हुआ था। उसने कारगी चौक के पास एक मकान बताया था। विनोद कुमार ने इस मकान को लेने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बैंक में बंधक मकान दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 5.16 लाख ठग लिए गए। मामले में दो बैंकों के दो शाखा प्रबंधकों, एक फील्ड अफसर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पटेलनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मामले में पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले विनोद कुमार ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका संपर्क राजा रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक से हुआ था। उसने कारगी चौक के पास एक मकान बताया था। विनोद कुमार ने इस मकान को लेने की इच्छा जताई। प्रबंधक और उसके साथियों ने इस मकान को बंधन मुक्त करने के लिए 5.16 लाख रुपये मांगे। विनोद ने यह रकम उन्हें दे दी। लेकिन, बहुत दिनों तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ तो उन्होंने फिर से शाखा प्रबंधक से संपर्क किया।
विज्ञापन
आरोप है कि उनके साथियों ने विनोद कुमार के साथ बदसलूकी की और जातिसूचक शब्द कहे। इस मामले में विनोद कुमार की शिकायत पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पीएलएस शाखा, राजा रोड के प्रबंधक राजेश चौहान बध्वा, शाखा के फील्ड अफसर मानव शर्मा, पूजा निवासी पौड़ी, आदेश अग्रवाल और यूनियन बैंक की एक शाखा के प्रबंधक प्रवीण झा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन