फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud case against car showroom operator

कार शोरूम संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

Mon, 28 Jun 2021 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
fraud case against car showroom operator
शहर के एक कार शोरूम संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि संचालक ने व्यक्ति को कार बेची और फिर रजिस्ट्रेशन के रुपये भी ले लिए, लेकिन 11 माह बाद भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। पुलिस के अनुसार इस तरह की अन्य शिकायतें भी मिली हैं।
विज्ञापन

पटेलनगर पुलिस के अनुसार कार धोखाधड़ी को लेकर प्रिया मलिक निवासी चकराता रोड ने तहरीर दी। कहा कि उन्होंने 31 अगस्त 2020 को रेपिड कार खरीदी थी। कार की कुल कीमत 11.20 लाख रुपये तय हुई। इसमें 9.40 लाख रुपये का उन्होंने लोन कराया। कुछ नगद देने के साथ ही शेष रकम का दो महीने बाद भुगतान का चेक दिया। आरोप है कि शोरूम संचालक ने समय से पहले चेक लगवा दिए और नोटिस जारी कर दिया। इस पर पीड़िता की ओर से पूरी रकम चुका दी गई। इसके बाद गाड़ी का पंजीकरण सर्टिफिकेट मांगा।
विज्ञापन

पंजीकरण में देरी होने की बात कहते हुए आरटीओ में जमा कराने के लिए 40 हजार रुपये पेनाल्टी मांगी। इसके 11 महीने बीतने के बाद पीड़िता की कार का पंजीकरण शोरूम संचालक ने नहीं कराया। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई को कहा तो उसने अपनी ऊंची पहुंच की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर शोरूम संचालक कनिष्क खन्ना और सेल्समैन पंकज त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed