फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fracture in the finger of Chief Minister Pushkar Singh Dhami, plastered

मुख्यमंत्री की उंगली में हुआ फ्रैक्चर, चढ़ा प्लास्टर

Wed, 22 Dec 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fracture in the finger of Chief Minister Pushkar Singh Dhami, plastered
मंगलवार को मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ की चोट पर दून अस्पताल - फोटो : DEHRADUN
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों ने जरूरी जांच के बाद उनके हाथ पर कच्चा प्लास्टर लगाया है। एक हफ्ते तक कच्चा प्लास्टर लगा रहेगा। उसके बाद लगभग तीन सप्ताह के लिए पक्का पलास्टर चढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में आयोजित मुख्यमंत्री एकादश व भाजयुमो एकादश के बीच खेले गए मैत्री मैच में मुख्यमंत्री के बाएं हाथ पर चोट लग गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीनगर गढ़वाल दौरे पर चले गए थे। हाथ में सूजन व दर्द महसूस होने पर उन्होंने श्रीनगर गढ़वाल के अस्पताल में एक्सरे कराया था। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजकीय दून मेडिकल अस्पताल पहुंचे। जहां वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतन गिरोटी ने मुख्यमंत्री के हाथ का एक्स-रे कराया। जिसमें पता चला कि उनकी उंगली में माइनर फ्रैक्चर है। अभी कच्चा प्लास्टर किया गया है। एक सप्ताह बाद स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस दौरान वार्डों में भर्ती मरीजों का हाल भी जाना। साथ ही अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. केसी पंत ने उन्हें अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। रेडियोलाजी विभाग के प्रभारी महेंद्र भंडारी ने बताया कि अस्पताल में नई एमआरआई मशीन पहुंच चुकी है। मशीन को इंस्टाल किया जा रहा है। नए साल से मरीजों को एमआरआई जांच की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed