फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four youths trapped on Deoria Tal track from Chopta were rescued safely

Rudraprayag: चोपता से देवरिया ताल ट्रैक पर फंसे चार युवकों को सकुशल निकाला, संकटमोचक बनी SDRF की रेस्क्यू टीम

Wed, 19 Jun 2024 11:06 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 19 Jun 2024 11:06 AM IST
सार

एसडीआरएफ ने चोपता से देवरिया ताल ट्रैक पर फंसे चार युवकों को सकुशल निकाला। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम देवरिया ताल की ओर रवाना हुई। घने जंगल एवं दुर्गम रास्ते से रात में एसडीआरएफ की टीम के द्वारा चारों युवकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन
Four youths trapped on Deoria Tal track from Chopta were rescued safely
चोपता से देवरिया ताल ट्रैक पर फंसे चार युवकों को सकुशल निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रप्रयाग से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। एसडीआरएफ ने चोपता से देवरिया ताल ट्रैक पर फंसे चार युवकों को सकुशल निकाला। मिली जानकारी के अनुसार चार युवक चोपता से देवरिया ताल ट्रैक पर निकले थे। रास्ते में भारी बारिश के बीच में फंसे होने की सूचना रात करीब 9 बजे रुद्रप्रयाग पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम देवरिया ताल की ओर रवाना हुई। घने जंगल एवं दुर्गम रास्ते से रात में एसडीआरएफ की टीम के द्वारा चारों युवकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन


मूसलाधार बारिश के बीच शुरू किया रेस्क्यू
18 जून को बरेली निवासी अभय गौड़ (22), अतीव आहूजा (23), आर्यन पटानी (23), और मोनीष गौतम (23) ने गूगल मैप की सहायता से पहाड़ियों और जंगलों के बीच पगडंडियों पर चल रहे थे। यात्रा के दौरान आधे रास्ते पहुंचते ही अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। उनका फोन भी पानी में गिर गया, जिससे डाउनलोड किए गए गूगल मैप्स बंद हो गए और वे रास्ता भटक गए। बढ़ते अंधेरे और बारिश ने स्थिति को और भी बिगाड़ दिया। उन्होंने अपनी स्थिति पुलिस से साझा की। स्थानीय पुलिस से सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की अगस्तमुनि टीम ने सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में रात में ही रेस्क्यू का कार्य शुरू किया गया। अगस्तमुनि स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से पांच जवानों की एक टीम को तुरंत देवरिया ताल की ओर रवाना किया गया। दुर्गम पहाड़ी रास्ते और भारी बारिश के बीच रात्रि में ही एसडीआरएफ टीम ने देवरिया ताल की ओर ट्रैक किया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष को मिल रही धमकी, इस फिल्म की वजह से मचा है बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन


रात में दोबारा किया शुरू रेस्क्यू अभियान
देवरिया ताल पहुंचने के बाद भी युवकों का पता नहीं चला, इसके बाद टीम ने देवरिया ताल से चोपता की ओर दूसरे मार्ग पर ट्रैकिंग शुरू कर दोबारा रेस्क्यू के लिए निकले। घने अंधेरे के बीच टीम ने टॉर्च जलाकर और मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर आवाज देकर चारों युवकों को ढूंढने का प्रयास किया। आखिरकार काफी प्रयासों के बाद रात के 2:30 बजे टीम ने उन्हें सुरक्षित रूप से खोज कर रेस्क्यू किया। भारी बारिश के कारण युवकों को चलने में मुश्किल हो रही थी, इस पर टीम ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का अभियान शुरू किया। सुबह 6:30 बजे टीम ने उन्हें सुरक्षित सारी गांव तक लेकर पहुंची, जहां उन्हें जिला पुलिस द्वारा सुरक्षित किया गया। 


एसडीआरएफ की टीम का किया धन्यवाद
अभय, अतीव,आर्यन और मोनीष गौतम ने उन्हें सकुशल रेस्क्यू करने हेतु एसडीआरएफ की टीम को धन्यवाद दिया। घने जंगलों के बीच रात्रि में इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन में अगस्त्यमुनि पोस्ट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल अनूप, कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल धीरेंद्र, पैरामेडिक्स विनय और होमगार्ड अरुण शामिल रहे।

रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed