{"_id":"5d2ce7418ebc3e6cb370cc21","slug":"four-year-old-man-raped-arrested-dehradun-news-drn3130558113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायवाला थाना क्षेत्रांतर्गत एक चार साल की मासूम को एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को लहूलुहान छोड़कर फरार हो गया, लेकिन सीसीटीवी के जरिये बाद में धर लिया गया। उस पर पॉक्सो एक्ट लगाया गया है। दुष्कर्म में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, जख्मी बच्ची को पहले हरिद्वार ले जाया गया, जहां से उपचार के लिए उसे एम्स रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक बीते रविवार की दोपहर हरिपुरकलां में एक चार वर्षीय बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। उसी दौरान वहां साइकिल सवार लाल शर्ट पहने एक युवक आया और बच्ची को बहला फुसला कर साइकिल पर बिठा एक सुनसान जगह ले गया। यहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़ फरार हो गया। गिरती पड़ती मासूम किसी तरह घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। वह उसे लेक पुलिस के पास पहुंचे और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद बच्ची का उपचार कराने के लिए वह हरिद्वार रवाना हो गए। हरिद्वार में डॉक्टरों ने जख्मी बच्ची को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
उधर, सूचना पाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इसके आधार पर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने आरोपी की पहचान सनी उर्फ सूरज थापा पुत्र धन सिंह, निवासी लाइन पार मोतीचूर बस्ती के रूप में कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घेरा थाना, आरोपी को फांसी की मांग
रायवाला। हरिपुरकलां में मासूम से दुष्कर्म की घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को उन्होंने रायवाला थाने पहुंच थाने का घेराव किया। वह आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने हाईवे जाम करने की कोशिश की। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जखमोला की अगुवाई में ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा। कहा कि गांव के भीतर अवैध शराब और स्मैक आदि के ठिकाने पनप चुके हैं। इन पर कार्रवाई न होने से इस तरह की घटना हो रही है। उन्होंने क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों के सत्यापन की भी मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान सत्येंद्र धमांदा, पूर्व ग्राम प्रधान सविता शर्मा, प्रेमलाल शर्मा, मांगेराम, दीपक भट्ट, सुरेंद्र रयाल, रेखा रयाल, विभा देवी, गुड्डी, बंदी देवी, सुधा भट्ट, कुसुम सोनी, प्रेमा आशा, सुनील जुगलान, संगीता लखेड़ा, हेमा राणा, काजल, मुन्नी देवी, ज्योति, सुलोचना, नीलम, सरिता आदि मौजूद रहे।
चिकित्सकों के अनुसार रायवाला के हरिपुरकलां क्षेत्र में दुष्कर्म का शिकार हुई चार वर्षीय मासूम की सेहत में अब सुधार हो रहा है। रविवार की मध्य रात्रि में उसका ऑपरेशन किया गया है, जो सफल रहा। फिलहाल बच्ची को गायनी वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
-हरीश थपलियाल, जनसंपर्क अधिकारी, एम्स