{"_id":"5bae552d867a55510e62cf2d","slug":"four-year-old-child-died-after-drowning-in-well-of-religious-places-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल के कुएं में डूबने से चार साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, शव को देख बिलख-बिलख कर रोई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल के कुएं में डूबने से चार साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, शव को देख बिलख-बिलख कर रोई मां
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
child death
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में एक धार्मिक स्थल के परिसर में बने कुएं में डूबने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
रामवीर सिंह, निवासी रामवीर कॉलोनी, धर्मपुर डांडा का चार वर्षीय पुत्र हर्षित शुक्रवार को स्कूल गया था। दोपहर करीब 12 बजे वह स्कूल से घर लौटा और बैग रखकर बाहर खेलने चला गया।
विज्ञापन
करीब दो घंटे बाद परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। इससे परिजन परेशान हो गए। शाम को एक व्यक्ति ने बताया कि उसने कुछ बच्चों को अंबीवाला के धार्मिक स्थल के पास खेलते देखा था।
विज्ञापन
घंटों बाद निकाला गया शव
इस पर परिजन आसपास के लोगों के साथ धार्मिक स्थल पहुंच गए। लेकिन उस समय वहां कोई नहीं था। इसी बीच सभी लोग कुएं की तरफ गए तो उसमें हर्षित डूबा हुआ था।
सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी इंस्पेक्टर राजेश शाह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद उन्होंने देर रात हर्षित का शव कुएं से बाहर निकाला। बच्चे के शव को देख मां बिलख-बिलख कर रोई। इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि रामवीर सिंह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका एक छोटा बेटा भी है।
सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी इंस्पेक्टर राजेश शाह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद उन्होंने देर रात हर्षित का शव कुएं से बाहर निकाला। बच्चे के शव को देख मां बिलख-बिलख कर रोई। इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि रामवीर सिंह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका एक छोटा बेटा भी है।