{"_id":"61bce8c6179e1820551e2c75","slug":"four-vicious-of-hitler-gang-who-cheated-by-changing-atm-arrested-city-news-drn3990665174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर ठगी करने वाले हिटलर गैंग के चार शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले हिटलर गैंग के चार शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले हिटलर गैग के चार शातिर अभियुक्तों गिरफ्तार करने के बाद उनके बारे पत्रक?
- फोटो : DEHRADUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। प्रेमनगर पुलिस ने एटीएम के बाहर खड़े होकर लोगों के एटीएम बदलकर ठगी करने वाले हिटलर गैंग के चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 28 बैंकों के डेबिट कार्ड, ठगी के पैसों से खरीदी गई ज्वैलरी और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है। गैंग उत्तराखंड के साथ ही अन्य प्रदेशों में भी ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इससे पहले वह जम्मू कश्मीर में धोखाधड़ी के आरोप में जेल जा चुके हैं। आरोपी आपस में जीजा-साले हैं।
पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि चार दिसंबर को धर्म सिंह नेगी निवासी बूचड़ी, ढंडेरा, रुड़की, जिला हरिद्वार हाल निवासी केसरबाग बाबूगढ़ वार्ड नंबर पांच, विकासनगर देहरादून ने थाना प्रेमनगर पर लिखित सूचना दी गई। बताया कि प्रेमनगर से सहसपुर के बीच एटीएम से पैसे निकालते समय एटीएम के पास खड़े दो अज्ञात व्यक्तियों ने धोखाधड़ी कर उनका एटीएम बदलकर उनके खाते से पैसे निकाल लिए। सूचना के आधार पर थाना प्रेमनगर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर एसपी सिटी और सीओ के नेतृत्व में प्रेमनगर पुलिस की टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर मुखबिरों को सक्रिय किया। जिसके बाद मुखबिर की मदद से प्रेमनगर पुलिस ने हिमाचल के बद्दी स्थित अन्नपूर्णा होटल के पास से कार में सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 28 डेबिट कार्ड, दो अंगूठी बरामद की। आरोपियों की पहचान सोनू निवासी लक्ष्मीपुरम निकट आइडिया टावर थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर, हिटलर सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर गुर्जर थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर, दीपक कुमार निवासी ग्राम मनोहरपुर आईटीआई दिल्ली रोड थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर व जगमोहन निवासी न्यू सरस्वती विहार गलीरा थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर के रूप में हुई। आरोपियों ने सेलाकुई में हुई एटीएम ठगी में अपना हाथ कबूला है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
एटीएम के बाहर खड़े होकर करते हैं मौके का इंतजार
एसओ प्रेमनगर कुलदीप पंत ने बताया कि आरोपियों जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि गाड़ी से विभिन्न जगह घूमते रहते हैं। वह बैंकों के एटीएम के बाहर खड़े होकर ग्राहकों की गतिविध देखते रहते हैं। इसके बाद ऐसे ग्राहक की तलाश में रहते हैं, जो पैसे निकालने में असमर्थ हो। मदद के नाम पर वह एटीएम कार्ड बदल देते हैं और इसके बाद बदले गए कार्ड से दूसरे एटीएम में जाकर पैसे निकालकर फरार हो जाते हैं। 30 नवंबर को भी उनहोंने सेलाकुई में एक व्यक्ति का एटीएम बदला था।
विज्ञापन
ठगी के पैसों से खरीदी सोने की अंगूठी
सेलाकुई में एटीएम ठगी के बाद चारों ने 25 हजार रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए और 58,500 रुपये की देहरादून स्थित फ्रंटियर ज्वैलसे से सोने की अंगूठी खरीदी। इसके बाद बाकी बचे पैसों को उन्होंने आपस में बांट लिया था और सहारनपुर चले गए थे। ठगी की घटना के लिए वह हिमाचल जा गए थे। वहीं से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
चारों आपस में हैं जीजा-साले
चारों आरोपी आपस में जीजी साले हैं। सोनू हिलटर का जीजा है, जबकि दीपक कुमार, जगमोहन का जीजा। चारों वाहनों की खरीद फरोख्त का काम भी करते हैं। चारों कार में घूमकर जगह-जगह एटीएम ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।